समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने किया पी डी ए के, माध्यम से जन चौपाल का आयोजन।
विनय मिश्र, जिला संवाददाता।
देवरिया। समाजवादी पार्टी द्वारा देवरिया सदर में आज पी डी ए, के माध्यम से जन चौपाल का आयोजन किया यह कार्यक्रम राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर पूरे उत्तर प्रदेश में चलाया जा रहा है इसी क्रम में आज देवरिया में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा आयोजन किया गया और भारतीय जनता पार्टी के बारे में कार्यकर्ताओं ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि भाजपा केवल झूठ पर झूठ बोल रही है किसान बेहाल है नौजवान बेरोजगार है गरीबों का हक छीना जा रहा है चारों तरफ हहाकार मचा हुआ है, आए दिन प्रदेश में घटनाएं हो रही हैं इस जागरूकता कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के पूर्व प्रत्याशी मुरली मनोहर जायसवाल पूर्व जिला अध्यक्ष गेना लाल यादव, वर्तमान जिला अध्यक्ष विकास यादव गोपी यादव राधेश्याम सिंह सहित सपा कार्यकर्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किया इस अवसर पर जिले के समाजवादी पार्टी कार्यकर्ता काफी संख्या में उपस्थित रहे।