गूंजा या हुसैन, मातम के बीच करबला में ताजिए हुए ठंडे जनपद में 617 स्थानों पर निकला गया जुलूस सुरक्षा की चाकचौबंद रही जिले में व्यवस्था

 

 

रिपोर्टर अजीत कुमार सिंह बिट्टू जी ब्यूरो चीफ हिंद एकता टाइम्स

बलिया। इमाम हुसैन तथा उनके कुनबे की शहादत की याद में करबला के मैदान में मनाया जाने वाला मोहर्रम पर्व मुस्लिम भाइयों ने नम आंखों से मनाया। नगर समेत ग्राम्यांचलों में मुस्लिम बंधुओं ने शाम छह बजे तक ताजिए को करबला में दफन कर दिया। इस दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे और जगह-जगह बैरिकेटिंग की व्यवस्था भी की गई थी। वहीं खुफिया तंत्र भी वेश और सादे वेध में चक्रमण करती रही।

 

मोहर्रम पर्व पर जनपद के 22 थाना अंतर्गत 617 स्थानों पर ताजिया जुलूस निकला गया। इस दौरान शिया और सुन्नी समुदाय के लोगों ने एक साथ करबला के शहीदों की याद में मातम मनाया और एक साथ करबला में दफन किया। इस अवसर पर नगर के विभिन्न मुहल्लों से ताजिया जुलूस निकाला गया। इस दौरान नम आंखों से मुस्लिमाें ने सत्य, न्याय व ईमानदारी के उपासक हुसैन की कुर्बानी की बालाएं ली।परमंदापुर, उमरगंज, बहेरी, जंगेअली मुहल्ला, काजीपुरा, मिश्रनेउरी, विशुनीपुर के मुस्लिम बंधुओं ने हुसैन की याद में आंसू बहाए और जंजीरी मातम मनाया। जुलूस में नौहाख्वानी के अलावा या हुसैन, या हुसैन की आवाज बुलंद की गई। इस दौरान हजाराें की संख्या में मुस्लिम करबला की ओर कूच किए। वही सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त रही। उधर नगर से सटे मिड्ढा गांव में दसवीं के दिन बाजार में तीनों ताजिए एक जगह एकत्र होकर करबला के लिए रवाना हुए। जहां गाजे-बाजे के साथ जुलूस आमडारी स्थित करबला पहुंचा। करबला में मिड्ढा, आमडारी व मलकपुरा के ताजिए का मिलान हुआ। उसके बाद सभी ताजिए दफना दिए गए। इस मौके पर युवकों द्वारा एक से बढ़कर एक करतब दिखाया।

 

बेल्थरारोड संवाददाता के अनुसार मातमी पर्व मोहर्रम इलाके में परंपरागत ढंग से मनाया गया। नगर क्षेत्र के कुंडैल नियामत अली, बहोरवां खुर्द, साह कुुंडैल, बिठुआं, अवायां, चौकिया समेत थाना क्षेत्र के करीब 74 स्थानाें पर ताजिए निकाले गए। करबला में देर शाम तक दफन का सिलसिला जारी रहा। नरही संवाददाता के अनुसार क्षेत्र के भरौली, अमांव, उजियार, कोटवा नारायणपुर में इमामबाड़े से ताजिया उठाकर विभिन्न मार्गों से होते हुए जुलूस निकाला गया और करतब दिखाया गया। इसके बाद ताजिए को करबला में दफन किया गया। बैरिया संवाददाता के अनुसार बाजार स्थित त्रिमुहानी पर बैरिया, सोनबरसा, चांदपुर, मिश्र के मठिया आदि गांवों में मुस्लिम बंधुओं ने ताजिया जुलूस निकालकर करबला में दफन किया। सिकंदरपुर संवाददाता के अनुसार तहसील क्षेत्र के दर्जनों गांवों में मुस्लिम बंधुओ ने गमे मोहर्रम का जुलूस निकाला। इस दौरान या हुसैन, या हुसैन की ऊंची आवाज लगाई। इसके साथ ही नम आंखों से हुसैन की शहादत को याद किया। दसवीं के दिन मुस्लिम बंधुओं ने करबला में ताजिया दफन किया। पुलिस लगातार चक्रमण करती रही।

Related Articles

Back to top button