UP चर्चित गोलू पंडित हत्याकांड के गवाह को मारी गोली,जमानत पर लौटे मनी यादव ने वारदात को दिया अंजाम

While police are searching for Mani Yadav, who was released on bail from Varanasi jail on July 1, miscreants shot dead the main witness in the Mukesh Mishra alias Golu Pandit murder case on Saturday night,वाराणसी जेल से पहली जुलाई को जमानत पर छूटे मनी यादव की पुलिस एक ओर तलाश कर रही है, वहीं दूसरी ओर बदमाशों ने मुकेश मिश्र उर्फ गोलू पंडित हत्याकांड के मुख्य गवाह को शनिवार रात गोली मार दी। घायल शुभम मिश्रा का इलाज ट्रामा सेण्टर में कराया गया। वारदात को रात करीब साढ़े 9 बजे अंजाम दिया गया।शुभम मिश्र कटरा कोतवाली क्षेत्र के शुक्लहा में रहता है। शुक्रवार की रात वह अपने अर्जुनपुर गांव जा रहा था। इसी दौरान गांव की पुलिया के पहले ही उस पर फायर कर दिया गया। जिसमे वह बच गया। इस पर मनी यादव के साथ मौजूद दो लोगों ने उसे पकड़ लिया। मनी ने दूसरा फायर किया। जिसके चलते गोली शुभम के बाएं हाथ में लगी। यह देख दो बाइक पर सवार होकर आए 5 हमलावर भाग निकले। घायल शुभम को मंडलीय अस्पताल के ट्रामा सेण्टर में भर्ती कराया गया।पीड़ित शुभम मिश्र ने बताया कि हमलावर 5 लोग थे। मनी ने पहले भी गवाही देने से मना किया था। उसने ही अपने 4 अन्य साथियों के सहयोग से गोली मारी है। गोलू की हत्या मामले मे जेल में बंद था। आजकल वह जमानत पर बाहर आया है। युवक को गोली मारे जाने की खबर लगते ही एसपी सिटी श्रीकांत प्रजापति ट्रामा सेण्टर पहुंचे। उन्होंने मरीज और डाक्टर से वार्ता की। कहा कि मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।मनी यादव कटरा कोतवाली क्षेत्र के दुर्गा बाजार में 22 जून 2022 को मुकेश मिश्रा उर्फ गोलू पंडित की हत्या की थी। शुभम मिश्रा हत्याकांड का गवाह है। 1 जुलाई 2023 को मनी यादव जेल से रिहा हुआ, जिसकी पुलिस तलाश कर रही। गवाह को गोली मारकर उसने योगी सरकार की पुलिस को चुनौती दे डाला।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button