भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष का चुनाव कल।
विनय मिश्र, जिला संवाददाता।
बरहज ,देवरिया। भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे नगर मंडल से लेकर ग्रामीण मंडल तक मंडल अध्यक्ष के चुनाव के लिए गहमा गहमी मची हुई है, अध्यक्ष का चुनाव लड़ने के लिए युवा कार्यकर्ता तैयार हो रहे हैं बरहज नगर में वर्तमान में नगर मंडल अध्यक्ष विजय कुमार सिंह रिंकू है कल बरहज नगर के लिए पर्चा दाखिला से लेकर नाम वापसी तक दिन में 11:00 से 2:00 बजे तक का समय दिया गया है 2:00 बजे के बाद परिस्थितियों के अनुसार भाजपा अपना नगर मंडल अध्यक्ष घोषित करेगी नगर मंडल अध्यक्ष का चुनाव बरहज का परिवार मार्ग पर स्थित सूरदास की कुटी पर संपन्न होगा। नगर मंडल अध्यक्ष के चुनाव के लिए उम्र की सीमा 35 वर्ष से 45 वर्ष होनी चाहिए निकट वर्ष 2 बार सक्रिय सदस्य होना अनिवार्य है साथ ही आधार की मूल प्रति और फोटो स्टेट कॉपी साथ लाना अनिवार्य है साथ ही चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों को अपने साथ नगर बुथ दो अध्यक्ष लाना अनिवार्य होगा अब देखना यह होगा कि कौन-कौन से उम्मीदवार अपना पर्चा दाखिला करते हैं और विजय श्री किसको मिलती है।