शांतिपुर्ण मतदान के लिए पुलिस एक्सन मूड में

Police in Action Mood for Peaceful Voting

हिंद एकता टाइम्स भिवंडी

रवि तिवारी

भिवंडी – चुनावी पृष्टभूमि को ध्यान मे रखते हुए भिवंडी पुलिस ने शांतिपूर्ण मतदान प्रकृया बाधित ना हो इस लिये शहर की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। शहर मे प्रवेश करने वाले प्रमुख मार्गो पर नाकेबंदी करके पुलिस की गश्त बढ़ा दी गई है।
पुलिस ने अपराधियों और अपराधिक धटनाओं को अंजाम देने वालों पर अपनी पैनी नजर बनाये हूए है। इसी दौरान पुलिस ने तीन तड़ीपार आरोपियों के साथ तीन अन्य संदिग्ध को धारदार हथियार (छूरे) के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सभी के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए हिरासत में ले लिया है। भिवंडी नारपोली पुलिस ने भंडारी कंपाउंड, देवजी नगर का रहने वाला २० वर्षिय तडी पार आरोपी असलम उर्फ मोनू सलीम अंसारी को हिरासत मे ललिया है। आरोपी अश्लम को दो वर्ष के लिए शहर से तडी़ पार किया गया था। भोईवाडा पुलिस ने २८ वर्षिय तडीपार आरोपी रमजान अहमद अख्तर अली अंसारी को हिरासत में लिया है। रमजान को १८ महीने के लिए हद्दपार किया गया था। शांतिनगर पुलिस ने लुकमान अब्दुल रहीम अंसारी को को हिरासत में लिया है। जिसे दो वर्ष के लिए तड़ीपार किया गया था।‌ ए सभी आरोपी बिना इजाजत के शहर मे घूम रहे थे।
इसके अलावां मोहम्मद वकील आस मोहम्मद अंसारी को धोबी तलाब ईलाके से धारदार हथियार के साथ भोईवाडा़ पुलिस ने गिरफ्तार किया है। निजामपुरा पुलिस ने म्हाडा कॉलोनी में फरहान फैयाज शेख को धारदार हथियार (छूरे) के साथ गिरफ्तार किया। शांतिनगर पुलिस ने गोपाल नगर में दहशत फैला रहे कसाईवाडा निवासी वसीम नूर शेख को धारदार हथियार (छूरे) के साथ हिरासत में लिया है।पुलिस ने इन तीनों संदिग्धों के खिलाफ भारतीय हथियार अधिनियम की धारा ४, २५ के अलावा़ अन्य कई धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। ।

Related Articles

Back to top button