सातवें आसमान पर जनता का गुस्सा, भाजपा के लिए लगा रही 400 हार का नारा : अखिलेश यादव

People's anger on seventh heaven, BJP is chanting 400 defeat slogan: Akhilesh Yadav

लालगंज, 21 मई : समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख अखिलेश यादव ने भाजपा पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार पिछले 10 सालों से लूट और झूठ की बुनियाद पर टिकी है।

 

 

अखिलेश यादव ने लालगंज में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा की सरकार पिछले 10 सालों से लूट और झूठ के साथ चली है। इन्होंने वैक्सीन कंपनी से भी चंदा ले लिया और वैक्सीन जबरदस्ती लगवा दी, अब वैक्सीन से जान का खतरा हो गया है।

 

 

 

उन्होंने कहा कि जनसमर्थन, उत्साह, जोश, दरोगा सरोज को जिताने जा रहा है। आजमगढ़ की जनता दोनों सीटों को जिताने जा रही है, मैं आपको 2022 विधानसभा चुनाव के लिए भी धन्यवाद देता हूं। आपने 10 की 10 सीटों पर सपा को जिताया था। मैं पहले चरण से चुनाव देख रहा हूं, जिस समय चुनाव सातवें चरण में पहुंचेगा, जनता का गुस्सा सातवें आसमान पर दिखाई देगा। भाजपा के लोगों ने जो कुछ भी रणनीति बनाई है, इस बार उत्तर प्रदेश की जनता ने उनको सबक सिखाने का मन बना लिया है।

 

 

 

 

उन्होंने आगे कहा कि इस बार जनता ने मन बनाया है कि पीडीए परिवार ही एनडीए को हराएगा। भाजपा के लोग हमारे आपके बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के संविधान के पीछे पड़े हैं। ये कह रहे थे 400 पार, लेकिन इस बार 400 हार का नारा जनता लगा रही है। जो हमारे किसान हैं, गरीब हैं, उसकी लागत बढ़ती जा रही है और कर्ज भी बढ़ता चला जा रहा है। 4 जून के बाद जब सरकार बनेगी तो गरीबों और किसानों का कर्ज माफ होगा। आजमगढ़ से लेकर बलिया, गाजीपुर तक जहां का नौजवान दौड़ निकाल कर पक्की वर्दी पहनता था, लेकिन, इस सरकार ने अग्निवीर जैसी व्यवस्था लागू करके उनके भविष्य से खिलवाड़ किया है। हमारी सरकार बनने पर अग्निवीर योजना को खत्म कर दिया जाएगा।

 

Related Articles

Back to top button