सीडब्ल्यूसी की बैठक में शामिल होने के लिए हसनैन मुंबई रवाना 

4 जुलाई को होगी मुंबई में हिमकिप के राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक 

 

 

रिपोर्ट अशरफ संजरी

भदोही। हिंद मजदूर किसान पंचायत की राष्ट्रीय कार्यकारिणी (सीडब्ल्यूसी) की बैठक में शामिल होने के लिए मंगलवार को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मो.हसनैन‌ अंसारी मंगलवार को मुंबई रवाना हो गए। एचएमकेपी के स्थानीय कार्यकर्ताओं ने उनको भदोही रेलवे स्टेशन पहुंचाने के लिए पहुंचे थे।

दर असल पिछले दिनों हिंद मजदूर किसान पंचायत के राष्ट्रीय कार्यकारिणी की घोषणा की गई थी। जिसमें भदोही नगर के मो.हसनैन अंसारी को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। इसके पहले श्री अंसारी एचएमकेपी के उत्तर प्रदेश के प्रांतीय अध्यक्ष थे। उनका प्रमोशन करते हुए संगठन द्वारा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है।‌ राष्ट्रीय कार्यकारिणी के गठन के बाद नवगठित टीम के

राष्ट्रीय कार्यकारिणी सीडब्ल्यूसी की बैठक संगठन द्वारा 4 जुलाई को मुंबई में स्थित केंद्रीय कार्यालय में रखी गई है। संगठन का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष होने के नाते मो.हसनैन अंसारी मंगलवार को राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में शामिल होने के लिए ट्रेन से रवाना हो गए। पूर्व सभासद अमजद अली मंसूरी, रेहान नवाज, सीबू, छेदी गौरी, अरमान, राजू गौरी आदि उनको भदोही रेलवे स्टेशन पर छोड़ने के लिए पहुंचे।

Related Articles

Back to top button