आजमगढ़:घर में घुसकर चोरी करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार भेजा गया जेल

रिर्पोट: मोहम्मद राजिक शेख

आजमगढ़:महाराजगंज पुलिस में बृहस्पतिवार को घर में घुसकर आभूषण सहित नगदी चोरी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जानकारी के मुताबिक 13.10.2023 को वादिनी मुकदमा सुमन पुत्री शिजोर राम निवासी एकमा थाना तहबरपुर जनपद आजमगढ़ द्वारा थाना स्थानीय पर शिकायत किया गया था कि दिनेश पुत्र रामआसरे, बाला उर्फ बलवन्त पुत्र बरसाती निवासी आराजी अमानी थाना महराजगंज द्वारा अपने साथियों के साथ मिलकर वादिनी के पिता के घर अराजी अमानी में घर का ताला तोड़कर घऱ में रखे जेवर आदि चोरी कर लिया गया जिसके आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 325/23 धारा 457/380 भादवि बनाम दिनेश पुत्र रामआसरे,बाला उर्फ बलवन्त पुत्र बरसाती निवासी आराजी अमानी थाना महराजगंज मे पंजीकृत कर विवेचना उ0नि0 विपिन कुमार सिंह द्वारा सम्पादित की जा रही है। विवेचना के दौरान अभियुक्त जोगेन्दर उर्फ योगेन्द्र पुत्र मकरी सा0 आराजी अमानी PS महराजगंज आजगमढ उम्री 42 वर्ष का नाम प्रकाश में आया। थाना के उ0नि0 विपिन कुमार सिंह मय हमराह द्वारा बृहस्पतिवार को मुकमदा उपरोक्त में प्रकाश में आये अभियुक्त जोगेन्दर उर्फ योगेन्द्र पुत्र मकरी निवास अराजी अमानी थाना महराजगंज जनपद आजमगढ उम्र 42 वर्ष को कुड़ही ढाला में रैन बसेरा से समय करीब 13.20 बजे गिरफ्तार किया गया जिसके पास से 01 तमंचा 315 बोर, 02 जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद व 1700 रुपये बरामद हुआ। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 336/23 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना महराजगंज पंजीकृत कर अभियुक्त का चालान मा0 न्यायालय किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button