करूअना मगहरा मार्ग को लेकर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने किया सांकेतिक प्रदर्शन। 

 

विनय मिश्र, जिला संवाददाता।

 

बरहज, देवरिया। करूअना चौराहे पर, समाजवादी पार्टी के नेता विजय रावत एवं कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर करूअना मगहरा, मार्ग बनवाने की मांग उठाई इस दौरान सपा कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी की सरकार पर झूठे वादे करने का आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा झूठा आश्वासन देती है और विकास का ढोल पीटी है क्षेत्र में इसका एक उदाहरण ही पर्याप्त है करुअना मगहरा मार्ग। भाजपा सरकार में युवक बेरोजगार सड़कों पर घूम रहे हैं रोजगार का अवसर उपलब्ध नहीं कर पा रही है जनता से झूठे वादे कर रही है भाजपा को विकास और रोजगार से कुछ लेना-देना नहीं है। विजय रावत ने कहा कि बरहज विधानसभा में चार बार से भाजपा सांसद दो बार भाजपा विधायक दिया है लेकिन बरहज में विकास की किरण कहीं नहीं दिखाई दे रही है। स्वयं विधायक विधायक के क्षेत्र में करोड़ों से लेकर मगहरा तक आज भी सड़क अधूरी है जनता उसे पूरी होने की आस लगाए बैठी है। आने वाले विधानसभा चुनाव में बरहज की जनता यह बता देगी की भाजपा ने क्या किया। इस प्रदर्शन के दौरान विजय रावत, गोपी यादव, रणविजय सिंह, मनीष यादव, सुरेश, अनिल, सहित समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button