खबर का असर आजमगढ़ जिले के रानी की सराय मे ब्रेकर पर लगी रेडिएम ,नही लगी सफेद पट्टी
रिपोर्ट:चंदन शर्मा
रानीकीसराय।कस्बे के हाइवे पर बने ब्रेकर पर रेडियम न लगने से आये दिन हो रही दुर्घटना के मामले मे सुपरफास्ट टाइम्स मे खबर प्रकाशन के बाद मंगलवार को कार्यदायी संस्था ने ब्रेकर पर निशान लगाये।रेडियम निशान लगने से वाहनो की गति पर नियंत्रण होगा।हालांकि सफेद पट्टी नही लगी।
कस्बे के स्टेट हाइवे पर रानी की सराय से बेलइसा तक कई ब्रेकर बनाये गये है।इसमे बेल इसा से रुदरी मोढ तक बने ब्रेकरो पर पहले ही रेडियम लगा दिया गया था।निजामाबाद मोढ के पास बने दोनो पटरियों पर बने ब्रेकर पर रेडियम निशान न लगने से आये दिन वाहन चालक देख नही पाते थे और दुर्घटना होती थी।कई बार बाइक पर पीछे बैठे लोग गिरकर जख्मी हुए थे।एक ब्रेकर पर तो कई दिन ट्रके खराब हो गयी।नागरिकों की इस समस्या को सुपरफास्ट टाइम्स ने 17 मई को बगैर सफेद पट्टी के ब्रेकर, लोगों के लिए जानलेवा शीर्षक से खबर प्रकाशित की खबर प्रकाशन के बाद लोकनिर्माण विभाग की तंद्रा भंग हुई और मंगलवार को ब्रेकर पर निशान बनवाया।ब्रेकर पर निशान बनने से लोगो ने राहत की सांस ली।हालांकि सफेद पट्टी अभी नही लगी।कुछ समाचार पत्रो ने अपनी उपलब्धि बताते हुए सफेद पट्टी लगाई गयी प्रकाशित किया जो निराधार है।सफेद पट्टी की नागरिक मांग कर रहे है।