आजमगढ़:लड़की के साथ छेडखानी करने वाले मनचले को पुलिस ने किया गिरफ्तार
आजमगढ़:तहबरपुर पुलिस ने लड़की के साथ छेड़खानी करने वाले मनचले को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जानकारी के अनुसार 19.12.2023 को वादिनी द्वारा थाना स्थानीय पर शिकायत किया गया था कि अभियुक्त मंजेश चौहान पुत्र मुक्कू चौहान उर्फ मुखलाल चौहान निवासी ग्राम खरचलपुर थाना तहबरपुर जनपद आजमगढ़ ने मेरी पुत्री के साथ छेड़खानी की थी जिसके आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 252/2023 धारा 354/504 भादवि0 व 7/8 पाक्सो एक्ट पंजीकृत कर विवेचना उ0नि0 राजेन्द्र प्रसाद द्वारा सम्पादित की जा रही है।थाना के उ0नि0 राजेन्द्र प्रसाद ने मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त मंजेश चौहान पुत्र मुखलाल चौहान उर्फ मुक्कू चौहान उम्र करीब 19 वर्ष निवासी ग्राम खरचलपुर थाना तहबरपुर आजमगढ़ को शुक्रवार को थाना परिसर तहबरपुर से समय करीब 10.55 बजे गिरफ्तार कर अभियुक्त का चालान मा0 न्यायालय किया गया।