Mumbai news:जय श्रीकृष्ण सेवा संघ द्वारा भांडुप में किया गया श्री राम कथा ज्ञान यज्ञ सप्ताह का आयोजन
रिपोर्ट:रोशन लाल
मुंबई- जय श्रीकृष्ण सेवा संघ द्वारा भांडुप मेंश्री राम कथा ज्ञान यज्ञ सप्ताह का आयोजन अयोध्या पुरी,बैंगनपाडा मैदान,बी पी एस हाई स्कूल,प्रतापनगर रोड,भांडुप प.पर 27.1.2024 से शुरु है।इस सप्ताह में कथावाचक पं.शरणागत जी महाराज (जगतगुरु श्री राम भद्राचार्य महाराज के कृपापात्र) संगीतमय प्रवचन कर सभी को प्रभु श्रीराम की महिमा से अवगत करा रहे हैं।इस अवसर पर वरिष्ठ समाज सेवक डॉ.बाबुलाल सिंह,रमाशंकर तिवारी (महासचिव समाजवादी पार्टी),डॉ.सचिन सिंह (महासचिव उत्तर भारतीय सेल महाराष्ट्र कांग्रेस),समाज सेवक रामसुरत यादव,अनिरुध्द दूबे का सम्मान राम नामी अंगवस्त्र प्रदान कर पं.शरणागत महाराज ने किया।श्रीराम कथा का आयोजन जय श्रीकृष्ण सेवा संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्मदेव यादव एवम सहयोगी ए.के.पांडे (पत्रकार),सुरेंद्र दूबे,शरतचंद्र चौबे,हरिनाथ यादव,सुमन झा,श्रीमती पुष्पा दूबे(माताजी),सरिता चौरसिया,मीरा गुप्ता,सुनीता झा के सक्रिय सहयोग से किया गया है।