नगर विधानसभा भाजपा के बूथ सम्मेलन को देख लगा “बम बम बोलेगा बलिया” -लोकसभा 72 बलिया

प्रदे सरकार के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह रहे उपस्थित -विकसित भारत संग विकसित बलिया के लिए नीरज शेखर को जिताने का संकल्प

रिपोर्ट अजीत कुमार सिंह बिट्टू जी ब्यूरो चीफ हिंद एकता टाइम्स

 

बलिया : भारतीय जनता पार्टी नगर विधानसभा सभा का बूथ सम्मेलन बुधवार को आयोजित हुआ। बूथ अध्यक्षों के सम्मेलन में उपस्थित अध्यक्षों और कार्यकर्ताओं के उत्साह को देख लगा कि बलिया बम बम बोलेगा। कार्यक्रम में प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह की मौजूदगी रही।

 

भारतीय जनता पार्टी लोकसभा क्षेत्र के बलिया नगर विधानसभा में बूथ अध्यक्ष सम्मेलन का आयोजन हुआ। हर बूथ से भारतीय जनता पार्टी को प्रचंड बहुमत से विजयी बनाकर के हर बूथ का योगदान विकसित भारत और विकसित बलिया बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने बूथ अध्यक्षों को संबोधित करते हुए भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के चार सौ पार के नारे को पूरा करने की बात कही।

 

नीरज शेखर की सौम्यता और प्रतिबद्धता बताते हुए कहा कि ऐतिहासिक जीत दर्ज कर हम कीर्तिमान स्थापित करेंगे। परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने बूथ अध्यक्षों को कहा कि जैसे विधानसभा चुनाव में हम रणनीति के तहत सफलता मिली वैसे ही लोकसभा चुनाव में और कीर्तिमान स्थापित करना है। नीरज शेखर को विजयी बना हम सब विकसित भारत में विकसित बलिया को भी स्थापित करना है। बैठक में मार्कण्डेय शाही लोकसभा प्रभारी, राजीव मोहन चौधरी लोकसभा संयोजक, रंजीत राय प्रदेश उपाध्यक्ष भाजयुमो, सुनीता श्रीवास्तव क्षेत्रीय उपाध्यक्ष, जय प्रकाश साहू पूर्व जिलाध्यक्ष तथा समस्त पदाधिकारी, बूथ अध्यक्षगण तथा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी आगंतुकों के प्रति आभार विधानसभा प्रभारी पूर्व जिला उपाध्यक्ष अंजनी कुमार राय ने जताया।

Related Articles

Back to top button