बलिया:नाबालिक लड़की से हुई छेड़खानी चौकी और थाने का लगा रही है चक्कर, नहीं लिखा मुकदमा
मजबूर होकर लड़की पहुंची बलिया पुलिस अधीक्षक के ऑफिस
लड़की के परिवार वाले लड़के के घर को उलाहना लेकर गए तो मिली जान से मारने की धमकी
रिपोर्ट: संजय सिंह
गड़वार (बलिया) गडवार थाना क्षेत्र की एक नाबालिग लड़की का आरोप है कि छेड़छाड़ के मामले में तहरीर देने के तीन दिन के बाद भी पुलिस ने मुकदमा नहीं दर्ज किया। लड़की ने एसपी को पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।गड़वार थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली नाबालिक लड़की ने बताया है कि 25 मार्च को वह अपने घर की सफाई कर रही थी। उसी गांव का एक युवक रितिक गुप्ता उर्फ गोलू घर में घुसकर दरवाजा बंद कर लिया और उसके साथ छेड़खानी करने लगा। किशोरी के शोर मचाने पर लोग उस ओर पहुंचे तो आरोपी भाग गया। बच्ची का कहना है कि जब वह युवक के घर उसके मां पहुंच उलाहना दी तो वहां उसे जान से मारने की धमकी देकर भगा दिया गया। और उसके घर पर गोल बनाकर लाठी डंडा लेकर अपने भाइयों के साथ वह अन्य लोगों के साथ जाकर पत्थर बाजी करने लगा
लड़की ने 25 मार्च को ही थाने में तहरीर दी,लेकिन पुलिस ने अब तक मुकदमा दर्ज नहीं किया। लड़की का आरोप है कि पुलिस सुलह के लिए दबाव दे रही है।