अयोध्या।होली के पर्व पर चौक घंटाघर अयोध्या पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की तरफ से होली मिलन समारोह का हुआ आयोजन जिसमें मुख्य अतिथि अयोध्या के महापौर गिरीशपति त्रिपाठी रहे मौजूद

प्रशांत शुक्ला, ब्यूरो चीफ

अयोध्या।आज 25 मार्च 2024 को होली के पर्व पर चौक घंटाघर अयोध्या पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अयोध्या के करिअप्पा नगर संचालक माननीय टी०वी० सिंह, कार्यवाह अभिषेक, सहकार्यवाह विनोद, अवध किशोर, कुटुंब प्रबोधन की अध्यक्षता में हर वर्ष की भांति इस वर्ष होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इसके प्रमुख अतिथि अयोध्या के महापौर गिरीशपति त्रिपाठी जी रहे मौजूद। इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संस्थापक डॉ० केशव बलिराम हेडगेवार एवं माधव सदाशिवराव गोलवलकर के (छवि)फोटो पर माल्यार्पण किया गया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की दृष्टि से अयोध्या में 15 नगर है इनमें यह कार्यक्रम करिअप्पा नगर द्वारा संचालित किया गया।इस कार्यक्रम में संघ के दूर दराज से आए अन्य लोग विनोद तिवारी, श्रवण पांडेय, रवि गुप्ता, बल्ले आदि लोग मौक़े पे रहे मौजूद और एक दूसरे से गले मिलकर होली की दी बधाईयाँ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button