भक्त प्रह्लाद ईश्वर के प्रति समर्पित अटूट विश्वास से भगवान भक्त के होजाते है:श्री राजेश ओझा जी महाराज

रिपोर्ट:संजय सिंह

नगरा (बलिया) ब्लाक क्षेत्र के शंकर पुर डेहरी मे ‌श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन कथा व्यास श्री राजेश ओझा जी महाराज ने बताया कि कपिल मुनि ने अपनी माता देवहूति को सांख्य दर्शन का दर्शन कराया था। बालक ध्रुव चारित का विस्तार से वर्णन करते हुए कहा अत्यंत ही सरस शब्दों मे ध्रुव की तपस्या तथा उससे प्राप्त वरदान द्वारा 36 हजार वर्षों तक प्रजाहित में शासन करने की सारी कहानी का चित्रण किया कथा व्यास ने भक्त प्रह्लाद की कथा के माध्यम से कहा कि ईश्वर भक्ति के आगे आसुरी शक्तियों की पराजित होती है। भक्त प्रह्लाद ईश्वर के प्रति समर्पित अटूट विश्वास से भगवान भक्त के होजाते है भागवत कथा मे विभिन्न उदाहरणों के साथ समझाया। भरत की कथा तथा पुरंजन प्रसंग का वर्णन करते हुए कहा कि मानव के परमात्मा से अलग होते ही वह दुखों के सागर में डूबने लगता है यानी वह दुख मे पड़ जाता है भगवान से प्रेम करने वाला पुनर्मिलन से मोक्ष प्राप्ति करता है। भगवत कथा में क्षेत्र के बड़ी संख्या में श्रद्धालु शंकर पुर डेहरी के साथ ही रामपुर इंगेलिशिया, मझौवा, इसारी सलेमपुर, बछईपुर, इत्यादि आसपास के गांवों से लोग भाग ले रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button