अयोध्या में पकड़ा गया हुक्का बार शोरूम के ऊपर चल रहा था हुक्का बार
हर्ष विश्वकर्मा, संवाददाता, अयोध्या।
अयोध्या।शहर के रिकाबगंज में पकड़ा गया अवैध हुक्का बार, शहर के मोहन स्वीट हाउस के बगल मुफ्ती शोरूम के ऊपर चल रहा था अवैध हुक्का बार, अवैध हुक्का बार चलाने वाले शहर के राठ हवेली निवासी अफजल और बिलाल के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा, हुक्का बार से तीन हुक्का, दो चिलम छह पाइप, तीन डिब्बा तंबाकू व चार तंबाकू पेपर डिब्बी बरामद, शहर में अवैध हुक्का बार व अवैध स्पा सैलून की भरमार, कोतवाली नगर के रिकाबगंज क्षेत्र का मामला, चौकी इंचार्ज रिकाबगंज राम प्रकाश सिंह ने दर्ज कराया मुकदमा।