अयोध्या 35 वर्षीय महिला सड़क दुर्घटना में घायल
रिपोर्ट प्रशांत शुक्ला
बीकापुर अयोध्या।हैदरगंज थाना क्षेत्र के बैसूपाली निवासी करीब 35 वर्षीय महिला लालती पत्नी रामधन सड़क दुर्घटना में घायल हो गई।बताया गया कि हैदरगंज पुलिस द्वारा शांति भंग की आशंका में चालान करने के बाद महिला कांस्टेबल द्वारा उप जिलाधिकारी बीकापुर के न्यायालय में पेशी के के लिए मंगलवार शाम लाया जा रहा था। इसी दौरान प्रयागराज हाईवे पर बीकापुर तहसील गेट के सामने एक बाइक सवार ने टक्कर मार दिया। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस द्वारा घायल महिला लालती देवी को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीकापुर लाया गया प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक अनुराग गुप्ता ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। हादसे में महिला सिपाही को भी हल्की चोट आई है। कोतवाली पुलिस द्वारा दुर्घटना मे घायल महिला को प्राथमिक उपचार के बाद उप जिलाधिकारी न्यायालय में पेश किया गया जमानत मिलने के बाद उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया गया।