आजमगढ़;सांसद दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ को पुनः प्रत्याशी बनाए जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया
सुपर फास्ट टाइम्स से चंदन शर्मा की रिपोर्ट
रानी की सराय/आजमगढ़:आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी ने शनिवार को उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की है। इसी क्रम में आजमगढ के सांसद दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ को आजमगढ़ के सदर लोकसभा क्षेत्र से पुनः प्रत्याशी बनाए जाने के बाद पहली बार जनपद आगमन पर रानी की सराय के निजामाबाद मोढ भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूल माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया। वहीं लोगों ने मिष्ठान वितरण कर खुशी जताया। इस दौरान मंडल अध्यक्ष धनंजय राय , राम बदन मौर्य,राजू सिंह, परमानन्द पाठक ,वेद प्रकाश, सुधिराम गौड, अशोक यादव ,बृजेश गिरि, अखन्ड सिह ,रामहित ,अश्वनी सिंह ,सुनील राय ,अजय सैनी आदि लोग मौजूद रहे।