आजमगढ़:पत्रकार समाज प्रशासन के बीच की कडी।एडीएम
रिपोर्ट:चंदन शर्मा
आजमगढ़ मे मनी ग्रापए संस्थापक की पूण्यतिथि
आजमगढ़ 27 मई। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के संस्थापक बाबू बालेश्वर लाल की 36 पुण्यतिथि मनाई गई । पत्रकारों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण, पुष्पांजलि अर्पित कर उनके कृतित्व और व्यक्तित्व और प्रकाश डाला।तत्पश्चात् एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी में मुख्य अतिथि अपर जिलाधिकारी अनिल कुमार मिश्र रहें। उन्होंने कहा कि पत्रकार गांव समाज व शासन प्रशासन के बीच की महत्वपूर्ण कड़ी है। उसमें ग्रामीण पत्रकारों की भूमिका अहम है। उन्होंने ने कहा कि वे निर्भीक होकर गांव गिराव के समस्याओं के साथ सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रमुखता से प्रकाशित करें। ताकि उनके समस्याओं के निराकरण के साथ सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ आम लोगों को मिल सकें। जानकारी के आभाव में लोग योजनाओं से अछूते रह जाते हैं।बरिष्ठ पत्रकार सर्वेस कुमार मिश्र ने कहा कि साहित्य समाज का दर्पण होता है। जिसमें ग्रामीण पत्रकारों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है।वे तमाम झंझावतों को झेलकर विषम परिस्थितियों में रहकर समाचार संकलन करता है। गांव के विकास में इनका अहम योगदान है। उनको संगठन से एक पहचान मिली है। इसको आगे बढ़ना हम सबकी जिम्मेदारी है।मंडल अध्यक्ष बीरभद्र प्रताप सिंह ने कहा कि संगठन की मजबूती ही बाबू जी के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। पत्रकारों ने बाबू बालेश्वर लाल के कारवां को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में पत्रकारों को बावू बालेश्वर लाल सम्मान से प्रससति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष बृजभूषण उपाध्याय व संचालन कृष्ण मोहन उपाध्याय ने किया।इह अवसर पर सदर तहसील अध्यक्ष देवेंद्र कुमार मिश्र, विद्या प्रसाद पाण्डेय, रज्जाक अंसारी,सौरभ उपाध्याय, अच्युतानन्द त्रिपाठी, सतेन्द्र सिंह ,प्रभात सिंह अशोक कुमार विश्वकर्मा, प्रीति तिवारी,अजय सिंह,विजय कुमार सिंह,भोलेनदर यादव, हिमांशु वर्मा, अखिलेश चौबे,राम अवतार स्नेही, मनोज कुमार सिंह,समशाद अहमद, संतोष कुमार उपाध्याय, राम सिंह यादव, संतोष कुमार मिश्र, शुभम् गुप्ता, विवेक त्रिपाठी, चन्द्रभान भास्कर, इन्द्रेस सिंह, विशाल तिवारी, सुमित उपाध्याय, प्रदीप वर्मा,जय सिंह ,सतिराम, रविद्र सरोज, राजेंद्र प्रसाद सिंह, ओमकार नाथ मिश्र, सहित तमाम पत्रकार मौजूद रहे।