बुरहानपुर:मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में 270जोड़े विवाह बंधन में बंधे
सांसद व विधायक ने नवविवाहित जोड़ों को दिया आशीर्वाद,पांच निकाह जोड़े भी रचाई शादी
राहुल खंडेराव जिला ब्यूरो बुरहानपुर
खकनार तहसील जनपद के साशकीय उत्कृष्ट विद्यालय परिसर मुख्यमंत्री कन्यादान विवाह सम्मलेन का आयोजन हुआ जहाँ सर्वप्रथम सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल विधायक मंजू राजेन्द्र दादू द्वारा कन्या पूजन के साथ रवि दास जयंती के चित्र पर मालार्पण कर सम्मलेन का आयोजन किया गया वही मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत 270 जोड़े विवाह बंधन में बंधे। जिसमे पांच जोड़ो का निकाह भी हुआ ।सांसद विधायक द्वारा नव विवाहित जोड़े को आशीर्वाद प्रदान किया। साथ ही सुखी दाम्पत्य जीवन की शुभकामना भी दी गई,सांसद व विधायक ने कहा यह कन्यादान विवाह भाजपा सरकार द्वारा चलाई गई, जिसमे ऐसी माताएँ जो आर्थिक स्थिति से कमजोर है अपनी बेटीयों का विवाह करने मे असमर्थ होती है ,उन्ही माताओ को आर्थिक संकट से उबारने के लिये पूर्व सी एम शिवराज सिँह चौहान द्वारा बनाई गई जिसके लिये उनका धन्यवाद साथ सी वर्तमान मुख्यमंत्री मोहन यादव का भी जिनके कारण हजारों बेटियों का विवाह हो रही है । हमारी पार्टी को जनता का आशीर्वाद मिलता रहा ,साथ ही विवाह जीवन का एक पवित्र बंधन है। पति-पत्नी का संबंध दुनिया का सबसे विश्वसनीय संबंध होता है। सुख-दुख में वे हमेशा एक-दूसरे का कंधे से कंधा मिलाकर साथ निभाते है। चाहे वे सामाजिक दायित्व का मामला हो या पारिवारिक मसला वे हर परिस्थिति में खरे उतरते हैं। उन्होंने कहा कि निर्धन कन्याओं के लिए मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना वरदान है।