मुंबई मीरा रोड़ लता मंगेशकर सभा गृह मे 19 वा राष्ट्रीय आईपीसी अवॉर्ड सफलता पूर्वक संपन्न
समाज के विभिन्न क्षेत्रों पत्रकारिता ,शिक्षा, कला जगतहस्तियों को किया गया सम्मानित
रिपोर्ट/अजय उपाध्याय
मुंबई मीरा रोड़ लता मंगेशकर सभा गृह मे 12 तारीख शाम 4 से 10 बजे तक आयोजित रंगा रंग 19वा राष्ट्रीय आईपीसी अवॉर्ड मे समाज मे विभिन्न क्षेत्रों मे साहित्य ,कला खेल,शिक्षा, पत्रकारिता मे उत्कृष्ट कार्य करने वाले विभिन्न विभूतियों के सम्मान समराहो का गवाह बना। जिसमें सामाज के सम्मानीय अथितियो के हाथों पुष्प गुच्छा, ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।प्रमुख अतिथि के रूप में संस्था के संरक्षक चंद्रशेखर शुक्ल, मधुराज मधु, डॉ. राधेश्याम तिवारी, महेश तिवारी ,रामधनी कश्यप उपस्थित थे। अतिथि विशेष के रूप में बिहार से अनिल राणा, सूफी खान, राघवेन्द्र मिश्र, अमेरिकन हीरो ब्रॉटली, अखिलेश तिवारी, सचिन चौबे जी उपस्थित थे।सभी सम्मान पाने वाले हमारे सम्मान मूर्ति समय से उपस्थित होकर सहर्ष सम्मान गृहण किए। शिक्षा जगत से विद्या शर्मा को उत्कृष्ट कार्य करने के लिए सम्मानित किया गया। पत्रकरिता जगत महेंद्र मनी पांडेय, यशपाल शर्मा, रवि यादव इत्यादि पत्रकार उपस्थित थे।वहीं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया रत्न से एडवोकेट संदीप शुक्ल, अशोक शुक्ल, प्रिंट मीडिया रत्न से विजय जैन, अभय मिश्र, चिकित्सा रत्न से डॉ. अरुण चंदेल, डॉ. महेश कुर्ले, समाज सेवा रत्न से कमलाकांत त्रिपाठी, अवधेश पांडेय, कला रत्न से संध्या मिश्रा, प्रतिमा मिश्रा, शिक्षा रत्न से रामब्याश उपाध्याय, अवनीश सिंह, आईपीसी रत्न से डॉ. पन्नालाल पुरी, सत्या सिंह को बहुत खूबसूरत रंगारंग कार्यक्रम में सम्मानित किया गया।कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए डॉ. परमिंदर पांडेय, मनोज झा, कृष्णा पांडेय, दिनेश श्रीवास्तव, बृजेश पांडेय, बिपिन पाणिग्रही, श्री अरूण शुक्ल, डॉ. शाकिब चौधरी, योगेश पांडेय, बिरजू चौधरी, चंद्रिका त्रिपाठी, श्री रेहान शेख़ ने बहुत ही सुन्दर तैयारी किए। कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ. संजय सिंह ने किया। 4 बजे से शुरू यह कार्यक्रम रात 10 बजे तक चला। लोगों से खचा खच भरा हाल अवॉर्ड फंक्शन में फिल्म इंडस्ट्री के तमाम कलाकार उपस्थित थे ।वहीं राष्ट्रगीत के साथ कार्यक्रम संपन्न किया गया।