आजमगढ़ में भारतीय दुर्लभ प्रजाति कछुआ तस्करी करने वाले पकड़े गए तीन तस्कर

आजमगढ़:देवगाँव कोतवाली पुलिस ने भारतीय दुर्लभ प्रजाति कछुआ का तस्करी करने वाले तीन अभियक्त गिरफ्तार कर जेल भेज दिया, मंगलवार को उ0नि0 विनय कुमार यादव मय हमराह को सूचना मिली कि तीन व्यक्ति एक भारतीय दुर्लभ प्रजाति का कछुआ लेकर बेचने हेतु छावनी मोड़ पर खड़े है इस सूचना पर उ0नि0 मय हमराह द्वारा अभियुक्त 1. राजेन्द्र पुत्र देवन ग्राम चिरकिहिट थाना देवगांव जनपद आजमगढ़ 2. रिकेश बनवासी पुत्र मेवा ग्राम गोगही थाना देवगांव जनपद आजमगढ व 3. छांगुर बनवासी पुत्र महेन्द्र ग्राम गोगही थाना देवगांव जनपद आजमगढ के कब्जे से 01 भारतीय दुर्लभ प्रजाति का कछुआ बरामद कर समय करीब 05.00 बजे गिरफ्तार किया गया जिसके सम्बन्ध में मु0अ0सं0 70/2023 धारा 9/51 भारतीय वन्य जीव संरक्षण अधिनियम 1972 पंजीकृत किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button