16 से 20 अक्टूबर तक विश्वनाथ त्रिपाठी शिक्षण संस्थान में होगी भव्य संगीत में श्री राम कथा।
विनय मिश्र,जिला संवाददाता।
बरहज ,देवरिया। बरहज नगर में श्री विश्वनाथ त्रिपाठी शिक्षण संस्थान, नंद ना वार्ड पश्चिम द्वारा प्रतिवर्ष की बात इस वर्ष भी 16 अक्टूबर से लेकर 20 अक्टूबर तक सायं 5:00 बजे से देर रात 10:00 बजे तक सरस संगीत में श्री राम कथा का आयोजन किया गया है जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में दीपक मिश्र विधायक बरहज, विशिष्ट अतिथि अनिल मिश्रा आई एफ एस, पूर्व विधायक स्वामीनाथ यादव रविंद्र मौर्य नायब तहसीलदार बरहज होंगे। कथावाचक के रूप में राजेंद्र पाठक झांसी ,संतोष जी रामायणी श्रीमती संध्या तिवारी ओरछा मध्य प्रदेश, सुरेंद्र शास्त्री भोपाल होंगे इस आशय की जानकारी विद्यालय के व्यवस्थापक अरविंद त्रिपाठी ने दी।