ब्रेकिंग न्यूज़ आजमगढ़:पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने आठ अपराधियों का दो गैंग किया पंजीकृत
आजमगढ़ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने अपराधियों पर एक बार फिर नकेल कसना शुरू कर दिए हैं, पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने आठ सातिर अपराधियों के अपराध पर लगाम लगाने के क्रम में इनको गैंग में पंजीकृत किया है। पुलिस अधीक्षक ने दो नए जाएंगे पंजीकृत किया है जिसमें लीडर व सदस्य को चिन्हित किया।आजमगढ़:गोवध के 02 गैंग पंजीकृत मंगलवार को पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने जनपद स्तर पर गोवध मे संलिप्त कुल 08 अपराधियों के विरुद्ध 02 गैंग पंजीकरण कराये गये। जिससे अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।पंजीकृत गैंग का विवरण निम्नवत है- 1- थाना निजामाबाद *अभियुक्त मिस्टर उर्फ मैनुद्दीन पुत्र स्व0 हफिजुल्लाह निवासी धूरीपुर थाना निजामाबाद जो वर्तमान समय में जनपद आजमगढ़ में एक संगठित गैंग बनाकर व स्वयं गैंग का लीडर बनकर आर्थिक, भौतिक व दुनियाबी लाभ के लिए गोवध जैसा अपराध कारित कर रहा है। इनकी गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने हेतु गैंग को जनपद स्तर पर “सूचीबद्ध” (गोवध गैंग)किया गया है। इसका कोड नं0- “डी-219/2024” होगा।
जिसके सदस्य निम्नवत हैं-
1. साहेब आलम पुत्र अबु खालीद निवासी मस्जिदीया थाना निजामाबाद जनपद आजमगढ़ उम्र 30 वर्ष।
2. अबु खालीद पुत्र स्व0 हकिमुद्दीन निवासी मस्जिदीया थाना निजामाबाद जनपद आजमगढ़ उम्र 70 वर्ष।
3. शबनम खातुन पत्नी बबलू उर्फ मो0 शेख निवासी हुसेनाबाद थाना निजामाबाद जनपद आजमगढ़ उम्र 40 वर्ष।2- थाना निजामाबाद अभियुक्त प्रेम धरिकार पुत्र लालचन्द धरिकार निवासी फरिहा थाना निजामाबाद* जो वर्तमान समय में जनपद आजमगढ़ में एक संगठित गैंग बनाकर व स्वयं गैंग का लीडर बनकर आर्थिक, भौतिक व दुनियाबी लाभ के लिए गोवध जैसे अपराध कारित कर रहा है। इनकी गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने हेतु गैंग को जनपद स्तर पर “सूचीबद्ध” (गोवध गैंग) किया गया है। इस गैंग का कोड नं0- “डी- 220/2024” होगा।
*जिसके सदस्य निम्नवत है।*
1.सलाहुद्दीन पुत्र सौदागर नट निवासी फरिहा थाना निजामाबाद उम्र 51 वर्ष।
2. शहबाज पुत्र अबुतालिब निवासी फरिहा थाना निजामाबाद उम्र 46 वर्ष।
3. गुड्डू उर्फ शमशाद पुत्र फरियाद अहमद निवासी फरिहा थाना निजामाबाद उम्र 41 वर्ष।
4. अलीहार उर्फ पिल्लु पुत्र मंजूर निवासी सुराई थाना निजामाबाद उम्र 36 वर्ष।
5. शमीम पुत्र मंजूर निवासी सुराई थाना निजामाबाद उम्र 36 वर्ष।