भाजपा नेता के श्रद्धांजली समारोह मे उमड़ा जान शैलाब
रिपोर्ट:रोशन लाल
आजमगढ़:मीरा इंटर कॉलेज मेहनगर के पूर्व प्रधानाचार्य शम्भू का पूरा निवासी हरि पूजन सिंह के त्रयोदशाह में उमड़ी भीड़।लोगों ने भारतीय जनता पार्टी लालगंज के जिला मंत्री अभिषेक सिंह बाबी के पिता पूर्व प्रधानाचार्य , जन संघ के समय के कार्य कर्ता एवं वर्तमान समय में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता को अश्रुपूरित नेत्रों से उनके चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया । भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय ने कहा श्री हरि पूजन सिंह जी भारतीय जनता पार्टी के बहुत ही वरिष्ठ कार्यकर्ता रहे हैं। वह भारतीय जनता पार्टी की नींव की ईंट थे। जनसंघ के समय से उस क्षेत्र में जो भी पदाधिकारी या कार्यकर्ता जाता था वह उसका मुक्त हृदय से स्वागत करते थे एवं उसका हर प्रकार से सहयोग करते थे। जब मैं विद्यार्थी परिषद का कार्य कर रहा था तभी से मेरा आपके यहां आना जाना था। आपका आशीर्वाद एवं स्नेह अविस्मरणीय है। उनके जाने से एक अपूरणीय क्षति हुई है। हम उन्हें नम आंखों से श्रद्धा सुमन अर्पित करते हैं। श्रद्धा सुमन अर्पित करने वालों में भारतीय जनता पार्टी लालगंज के जिला अध्यक्ष सूरज प्रकाश श्रीवास्तव, आजमगढ़ के जिला अध्यक्ष श्री कृष्ण पाल, भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष हरेन्द्र सिंह,जयनाथ सिंह, प्रेम प्रकाश राय, देवेंद्र सिंह, विनोद राय,ऋषि कान्त राय, कृष्ण मुरारी विश्वकर्मा,शिक्षक नेताओं मे पूर्व जिलाध्यक्ष इन्द्रासन सिंह, शैलेश राय, कमलेश राय,दिवाकर तिवारी, पूर्व प्रधानाचार्य एवं भाजपा नेता ओमप्रकाश सिंह तिलखरा, भाजपा नेत्री मंजू सरोज, अरविंद जायसवाल,मनोज यादव, अमित सिंह, डॉक्टर आशीष सिंह, पीजी कॉलेज के प्रांतीय परिषद के सदस्य अवनीश सिंह,शाश्वत सिंह,प्रसिद्ध साहित्यकार गीता जी, डाक्टर अखिलेश चन्द्र, भाजपा के जिला महामंत्री हरीश तिवारी, राम पाल सिंह,शेर बहादुर सिंह, सुनील सिंह डब्बू, घनश्याम पटेल, हनुमंत सिंह, शैलेंद्र नाथ यादव, दिलीप सिंह बघेल ,संतोष गौड़,डाक्टर देवाशीष शुक्ला, राधिका सिंह,डा०स्नेहा सिंह ,बबिता सिंह, प्रज्ञा सिंह,अमृता सिंह,पीजीआई चक्रपान पुर के चिकित्सा विभाग के प्रमुख चिकित्सक आदि बहुत बड़ी संख्या में राजनीतिक पार्टियों के पदाधिकारी, कार्यकर्ता तथा क्षेत्रीय गणमान्य लोग मुख्य रूप से थे।