अमरावती:राजवीर संघटन के सदस्य बनने के लिए नागरिकों की तूफान गर्दी,चपरासीपुरा, बिच्छू टेकड़ी ,राहुल नगर के अलावा शहर के विविध क्षेत्रों से स्वयं जुड़ रहे हजारों नागरिक…
राजवीर संघटना द्वारा किए जा रहे जनता के कार्यों का है असर
मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री, महसूल मंत्री, नगर विकास मंत्री मुंबई मंत्रालय तक करेंगे जनता को न्याय दिलाने का प्रयास—रहमत खान उर्फ रम्मू का इशारा
संवाददाता सैयद गनी कु की विशेष रिपोर्ट
अचलपुर अमरावती महाराष्ट्र
अमरावती -राजवीर जनहित संघटन के संस्थापक अध्यक्ष रहमत खान उर्फ रम्मू के मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में अमरावती शहर एवं बडनेरा शहर की हजारों जनता के हित में किया जा रहे कार्य को देखते हुए राजवीर संघटना की तादाद में नागरिक स्वयं की इच्छा से सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं बताया जाता है कि राजवीर संघटना के संस्थापक अध्यक्ष रहमत खान उर्फ रम्मू ने शासन प्रशासन तक जनता की विविध समस्याओं को ले जाकर उन समस्याओं का समाधान करने का संकल्प उठाया है और काफी हद तक जनता की समस्याओं को हल करवाने का प्रयास सफल भी होता हुआ नजर आ रहा है इसी बात की दखल लेते हुए राजवीर संघटना के सदस्यता हजारों नागरिक स्वयं होकर ग्रहण कर रहे हैं बताया जाता है कि आगामी समय में भी राजवीर संघटना के संस्थापक अध्यक्ष रहमत खान उर्फ रम्मू शासन से जनता की विविध मांगों को लेकर संघर्ष करेंगे इसके अलावा जनता की विविध मांगों को अगर स्थानिक अधिकारियों ने हाल नहीं किया तो मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री, महसूल मंत्री, नगर विकास मंत्री मुंबई मंत्रालय तक जाकर अमरावती शहर एवं बडनेरा शहर की गरीब हजारों जनता की समस्याओं को हल करने का प्रयास करेंगे इतने पर भी बात नहीं बनी तो जनता की विविध समस्याओं को ले जाकर न्यायालय का रुख करेंगे परंतु जनता को न्याय दिला कर रहेंगे ऐसा इशारा भी राजवीर संघटना की ओर से दिया गया है राजवीर संघटना के बिच्छू टेकडी राहुल नगर कार्यालय पर स्वयं होकर सदस्यता ग्रहण करने वालों की तूफान कर दी देखी गई है