गाजीपुर:भाजपा जिला अध्यक्ष ने मंडल उपाध्यक्ष के घर पहुच , दिवंगत आत्मा के लिए पुष्पा अर्पित कर शान्ति प्रार्थना की

रिपोर्ट: सुरेश चंद पांडे

जखनिया/गाजीपुर। आज भाजपा जिला अध्यक्ष सुनील सिंह जखनिया मंडल के मंडल उपाध्यक्ष नंदलाल प्रजापति कि स्वर्गीय माता चंपा देवी के त्रयोदशाह कार्यक्रम में उपस्थित होकर उनके चित्र पर पुष्प चढ़ाकर श्रद्धांजलि अर्पित किया और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना किया। जिला अध्यक्ष परिवार जनों से मिले लोगों का हाल-चाल जाना, साथ ही क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं से भी मुलाकात किया है। इस अवसर पर पूर्व जिला अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह, जिला उपाध्यक्ष विपिन सिंह, भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष प्रमोद वर्मा, मंडल अध्यक्ष धर्मवीर राजभर, पूर्व मंडल अध्यक्ष उमाशंकर यादव, हरिप्रसाद, विनोद सिंह, उमाशंकर राजभर, सतीश, प्रशांत, जितेंद्र सहित प्रमुख कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button