जौनपुर:अक्षत कलश शोभा यात्रा श्री राम जानकी मंदिर जाकर पूजन के बाद किया गया समाप्त
रिपोर्ट-शमीम
मड़ियाहूं, जौनपुर।स्थानीय नगर में विश्व हिन्दू परिषद द्वारा श्री राम जन्म भूमि मंदिर अयोध्या से पुजित अक्षत कलश यात्रा का आयोजन किया गया था । अक्षत कलश शोभा यात्रा नगर मडियाहू के नीलकंठ महादेव मंदिर स्वामी विवेकानंद इंटर कालेज से सभी रामभक्तो एवं नगर की महिलाओं के साथ नाचते गाते नगर भ्रमण करते हुए श्री राम जानकी मंदिर में जाकर पूजन के बाद समाप्त हुई। शोभा यात्रा में नगर पंचायत अध्यक्ष पद की की प्रत्याशी रही सोनी जायसवाल अपने सिर पर अक्षत कलस लेकर आगे आगे चल रही थी । नगर के सभी गणमान्य व्यक्ति यात्रा में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में जिला प्रचारक प्रभात जी,पूर्व रामलीला अध्यक्ष विनोद निगम,दिलीप साहू,ब्रहम देव उपाध्याय,डॉ सुरेश चंद्र पाठक,रामचन्द्र जायसवाल,सरदार गब्बर सिंह,डा माता प्रसाद यादव,आनंद जायसवाल,सचिन मोदनवाल,संकर सेठ ‘टिपू ‘,अरविंद पाठक,कमलेश निगम उपस्थित रहे। कार्यक्रम का नेतृत्व विश्व हिन्दू परिषद के जिलाउपाध्यक्ष श्री विनोद जायसवाल ने किया।