आजमगढ़:आत्महत्या के लिए उकसाने वाला अभियुक्त गिरफ्तार

रिपोर्ट: साजिद खान

फरिहा/आजमगढ़:रौनापार पुलिस ने आत्महत्या के लिये उकसाने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।जानकारी के अनुसार वादी भीमल साहनी पुत्र स्व0 रामधारी साहनी सा0 आराजी नौबरार करखिया किता-1 (निबियहवा) थाना रौनापार जनपद आजमगढ़ ने थाना स्थानीय पर सूचना दिया कि दिनांक 06.12.2023 को रामशिष यादव उर्फ आशीष यादव पुत्र सुबेदार यादव द्वारा मेरी शादीशुदा पुत्री को गुमराह करके शादी करने हेतु ससुराल से वापस बुला लिया तथा शादी करने से मना कर दिया, जिससे मेरी पुत्री व्यथित होकर घर मे ही फांसी लगा कर आत्महत्या ली | इस सूचना पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0- 395/2023 धारा 306 भा.द.वि. बनाम उपरोक्त रामशीष उर्फ आशीष यादव के विरुद्ध पंजीकृत कर विवेचना प्रारंभ की गयी |थाना के व0उ0नि0 मधुसूदन चौरसिया बृहस्पतिवार को मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त में वांछित अभियुक्त रामशिष यादव उर्फ आशीष यादव पुत्र सुबेदार यादव सा0 आराजी नौबरार करखिया किता-1 निबिहवा थाना रौनापार जनपद आजमगढ़ को समय 08.30 बजे बेलहिया ढाला से गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button