अप्रिय घटनाओं से अछूता नहीं रहा भिवंडी पुर्व विधधान सभा चुनाव सपा कार्यकर्ता ने शिंदे गुट कार्यकर्ता पर किया हमला
Not immune to untoward incidents Bhiwandi Pre-Vidhan Assembly Elections SP Worker Attacks Shinde Group Worker
हिंद एकता टाइम्स भिवंडी
रवि तिवारी
भिवंडी – महाराष्ट्र विधान सभा चुनाव के दौरान ठाणे जिला १३७ भिवंडी पूर्व विधानसभा क्षेत्र में शांतिपूर्ण मतदान चल रहा था। लोग मतदान केंन्द्रोंमें जाकर मतदान कर रहे थे। इसी बीच शांतीनगर ईलाके में शिवसेना (शिंदे गुट) के उम्मीदवार संतोष मंजैय.या शेट्टी के कार्यकर्ता पर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता व्दारा गाली-गलौज और मारपीट घटना से लोकतंत्र के इस पर्व पर सवालिया निशान खडा़ करदिया। घटना की जानकारी मिलने पर शांतीनगर पुलिस सपा कार्यकर्ता हैदर सईद सैयद के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
शांतीनगर पुलिस की माने तो बुधवार दोपहर लगभग 12 बजे के आस-पास शिवसेना (शिन्दे) गुट के कार्यकर्ता ख्वाजा मोमिन मतदान केंद्र के पास मतदाताओं की सहायता कर रहे थे। इसी दौरान सपा उम्मीदवार रईस कासम शेख के समर्थक हैदर सईद को खबर मिली और गुस्से में हैदर ने ख्वाजा के साथ गाली गलौझ और मारपीट की। ख्वाजा मोमिन ने इस हमले की शिकायत शांतीनगर पुलिस स्टेशन में दर्ज करया है। पुलिस ने हैदर के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा ११५ (२) और ३५२ के तहत मामला दर्ज कर लिया है। घायल ख्वाजा मोमिन ने मीडिया से बातचीत में आरोप लगाया कि मतदान के दौरान विधायक रईस शेख के समर्थक और गुंडे शांतीनगर क्षेत्र में सक्रिय थे। इसी वजह से यह हमला हुआ। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।