बाबा साहब के जयंती के उपलक्ष्य में हुआ भाषण प्रतियोगिता 

विजेताओं को पुरस्कृत कर किया गया उनका उत्साहवर्धन 

 

भदोही। भारत रत्न बाबा साहब डॉ.भीमराव अंबेडकर के जयंती के उपलक्ष्य पर साप्ताहिक पखवाड़ा में ज्ञानस्थली पब्लिक स्कूल ज्ञानपुर में बुधवार को नेहरू युवा केंद्र संगठन ज्ञानपुर, भारत सरकार युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के द्वारा भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है।

इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में विद्यालय की प्रधानाध्यापिका डॉ.सुषमा तिवारी ने कहा कि बाबा साहब का जन्म 14 अप्रैल 1891 में मध्यप्रदेश में हुआ था। उन्होंने अपनी प्रारम्भिक शिक्षा सतारा में पूरी की। उन्होंने बांबे विश्वविद्यालय से अर्थशास्त्र और राजनीति विज्ञान में स्नातक की उपाधि प्राप्त की। बाद में कोलंबिया विश्वविद्यालय और लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से डॉक्टरेट की उपाधि प्राप्त की। उन्होंने कहा कि बाबा साहब ने दलितों के अधिकारों के लिए संघर्ष किया। देश को आजाद कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। देश की आजादी के बाद कानून मंत्री बनाए गए। भारतीय संविधान के निर्माण में उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। 6 दिसंबर 1956 को दिल्ली में उनका निधन हो गया। उनको भारत रत्न से सम्मानित किया गया। भाषण प्रतियोगिता में प्रथम अर्पिता पांडेय, द्वितीय आस्था सिंह व तृतीय कनक सिंह रहीं। अन्य दो प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। अंत में वहां पौधरोपण किया गया।

इस मौके पर सुनील कुमार चौबे, अंबिका तिवारी, स्नेहा राय सहित सभी अध्यापक व अध्यापिका प्रमुख रूप से मौजूद रहें। संचालन पंकज कुमार ने किया। अंत में कार्यक्रम प्रभारी शिवम राय ने सभी के प्रति आभार जताया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button