घोसी में एकराष्ट्र एक चुनाव को लेकर प्रबुद्धवर्ग सम्मेलन में लोगों ने जरूरी बताया। 

 

रिपोर्ट: अशोकश्रीवास्तव ब्यूरोप्रमुख घोसी मऊ।

घोसी। मऊ। घोसी नगर के मझवारा मोड स्थित धर्मशाला मे भाजपा घोसी के तरफ से एकदेश एक चुनाव को लेकर प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसको सभी ने देशहित में बताया। इस अवसर पर प्रबुद्ध वर्ग को माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।

मुख्य अतिथि पूर्व जिलाध्यक्ष नूपुर अग्रवाल ने कहा कि भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जिसमें हर वर्ग, बुजुर्गो का सम्मान होता है। इसी कड़ी मे एकदेश एक चुनाव को लेकर प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन में प्रबुद्ध लोगों के विचार जानने के साथ उनका सम्मान किया गया। आज एकदेश एक चुनाव की बहुत जरूरत है। देश को विकसीत राष्ट्र बनाने की कड़ी मे प्रधान मंत्री मोदी जी का एक सार्थक प्रयास है।

पूर्व विधायक विजय राजभर,अतुल शर्मा एवं ओम बरनवाल ने कहा कि एकदेश एक चुनाव से देश का बहुत भला होगा। बार बार चुनाव के चलते अरबो खरबो रुपए के नुकसान के साथ लोगों के समय का नुकसान होता है। बार बार देश के विभिन्न राज्यों एवं जिलो मे चुनाव होने के चलते आचार संहिता के चलते विकास कार्य प्रभावित होते है। लोगों को परेशानी अलग से होती हैं। इस लिए एकदेश एक चुनाव बहुत जरूरी है। कार्यक्रम संचालन पूर्व विधायक विजय राजभर एवं अध्यक्षता रविन्द्र उपाध्याय ने किया।

इस अवसर पर पूर्वलेखपाल घनश्याममिश्रा , अध्यापक धर्मेंद्रउपाध्याय ,अध्यापक सुधीरश्रीवास्तव, व्यापारी ओमबरनवाल, अनंगपालसिंह , चेयरमैन मुन्नागुप्ता,जयप्रकाशसिंह , कृपाशंकर सिंह, सुनीलकुमार,अनिरुद्धसिंह,रघुनंदन,अनिलमिश्रा एडवोकेट , शिवम् राय ,, आदि सैकड़ों प्रबुद्ध वर्ग के लोग उपस्थिति रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button