कलश यात्रा के साथ श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ । 

 

विनय मिश्र ,जिला संवाददाता।

बरहज देवरिया।

भव्य एवं पारंपरिक वेश में शुक्रवार से कटियारी में श कलश यात्रा के साथ श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ हुआ। कथा व्यास बृजेश मणि त्रिपाठी के नेतृत्व में कलश यात्रा शुरू हुई कलश यात्रा में बड़ी संख्या में महिला श्रद्धालु शामिल रहीं। स सरयु का पवित्र जल कलश में भर कर कथा आयोजन स्थल पर धार्मिक विधि एवं मंत्रोच्चरण के साथ स्थापित किया गया।श्रीमद् भागवत कथा में कथा व्यास बृजेश मणि त्रिपाठी ने कहा कि विश्व में सभी कथाओं में ये श्रेष्ठ मानी गई है। जिस स्थान पर इस कथा का आयोजन होता है, वो तीर्थ स्थल कहलाता है। इसको सुनने एवं आयोजन कराने का सौभाग्य भी प्रभु प्रेमियां को ही मिलता है। ऐसे में अगर कोई दूसरा अन्य भी इसे गलती से भी श्रवण कर लेता है, तो भी वो कई पापों से मुक्ति पा लेता है। इसलिए सात दिन तक चलने वाली इस पवित्र कथा को श्रवण करके अपने जीवन को सुधारने का मौका हाथ से नहीं जाने देना चाहिए। अगर कोई सात दिन तक किसी व्यवस्तता के कारण नहीं सुन सकता है, तो वह दो तीन या चार दिन ही इसे सुनने के लिए अपना समय अवश्य निकालें। तब भी वो इसका फल प्राप्त करता है, क्योंकि ये कथा भगवान श्री कृष्ण के मुख की वाणी है, जिसमें उनके अवतार से लेकर कंस वध का प्रसंग का उल्लेख होने के साथ साथ इसकी व्यक्ति के जीवन में महत्ता के बारे में भी बताया गया है। इसके सुनने के प्रभाव से मनुष्य बुराई त्याग कर धर्म, धर्म के रास्ते पर चलने के साथ-साथ मोक्ष का अधिकारी होता है ।श्रीमद् भागवत कथा के मुख्य यजमान श्रीमती चंद्रावती देवी एवं भृगु नाथ तिवारी ने व्यासपीठ का पूजन कर कथा का शुभारंभ कराया । कथा के इस अवसर पर शिवदास तिवारी ,अरविंद तिवारी, चित्रकूट तिवारी, अशोक तिवारी, त्रिपुरारी तिवारी ,विकास तिवारी, मनोज तिवारी ,दिनेश तिवारी, ठाकुर तिवारी ,दीनानाथ तिवारी, घनानंद तिवारी, रंजना देवी ,शांति देवी ,पूनम देवी, रंजना देवी ,प्रेम नारायण तिवारी, उमेश, देवेंद्र , छोटे,सत्येंद्र ,जितेंद्र, सानू ,पीयूष ,प्रखर, महावीर, रुद्रांश, आयुष, शाश्वत, बिट्टू, आशीष, मनीष, भोला ,जीसू, हरि आदि भागवत कथा के श्रद्धालु जन उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button