कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पर किया धरना-प्रदर्शन 

मोदी सरकार व ईडी के खिलाफ राष्ट्रपति को भेजा डीएम के माध्यम से ज्ञापन 

 

भदोही। नेशनल हेराल्ड मामले में गांधी परिवार पर किए गए एफआईआर को लेकर बुधवार को कांग्रेसियों ने जिला मुख्यालय पर जोरदार ढंग से धरना-प्रदर्शन किया। उनके द्वारा मोदी सरकार व ईडी के खिलाफ राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा गया। कांग्रेस के के धरना-प्रदर्शन को लेकर कलेक्ट्रेट पर भारी मात्रा में जवानों की तैनाती की गई थी।

इस दौरान जिलाध्यक्ष वसीम अंसारी ने कहा कि गांधी परिवार के इतिहास से पूरा देश वाकिफ है। आजादी के बाद पंडित जवाहरलाल नेहरू ने अपने संपत्ति का 98 फीसदी देश को दान कर दिया और जब कभी भी इस देश को रक्त की आवश्यकता पड़ी। तब गांधी परिवार पीछे नहीं रहा। राजीव गांधी व इंदिरा गांधी ने इस देश की अखंडता एवं एकता के लिए अपने प्राणों की आहुति दी। गांधी परिवार इस तरह के गीदड़ भभकी से डरने वाले नहीं हैं। पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ.राजेंद्र दुबे राजन ने कहा कि ईडी द्वारा नेशनल हेराल्ड मामले में गांधी परिवार पर किया गया एफआईआर पूरी तरह से राजनीति से प्रेरित है। विगत वर्षों से केंद्रीय जांच एजेंसियां हमारे नेताओं के खिलाफ प्रताड़ित करने के उद्देश्य से असंवैधानिक रूप से काम कर रही हैं। हम इसकी घोर निंदा करते हैं। कांग्रेस के कार्यकर्ता डरने वाले नहीं है। एक-एक कार्यकर्ता जरूरत पड़ी तो हिंदुस्तान की जेलों को भरने के लिए तैयार है। हम किसी भी कीमत पर इस देश के लोकतंत्र को कमजोर होने नहीं देंगे।

इस मौके पर विनोद श्यामधर मिश्र, सुरेश मिश्र, मुशीर इकबाल, दीनानाथ दुबे, मसूद आलम, राजेश्वर दुबे, सुरेश गौतम, नाजिम अली, त्रिलोकीनाथ बिंद, राजेंद्र प्रसाद मौर्य, जजलाल राय, स्वालेह अंसारी, मृत्युंजय सिंह, विनोद सरोज, महेशचंद्र मिश्र, परवेज हाशमी,

संदीप दुबे, सुबुक्तगीन अंसारी, शक्ति मिश्र, विमलेश पाल, अकबर अंसारी, अवधेश पाठक, शिवपूजन मिश्र, आजाद हुसैन, संजय जायसवाल, दाऊद सिद्दिकी, करन मौर्य आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button