ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के महेंद्र सिंह बने नये प्रदेश अध्यक्ष। मऊ के प्रदीप राय बने कार्यकारणी सदस्य। घोषणा के बाद हुआ शपथ ग्रहण। 

 

रिपोर्ट:अशोकश्रीवास्तव ब्यूरोप्रमुख घोसी मऊ।

घोसी/ वाराणसी। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष सहित प्रदेश कार्यकारिणी का चुनाव रविवार को वाराणसी के तेलियाबाग स्थित पटेल धर्मशाला में सैकड़ो पदाधिकारीयो, सदस्यों की उपस्थिति के बीच सम्पन्न हुआ। जिसमे महेंद्र सिंह ने वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष सौरभ कुमार को 71 मतों से हराकर प्रदेश अध्यक्ष निर्वाचित घोषित किए गए। चुनाव अधिकारी के एन राय, हरिद्वार राय की उपस्थिति में रविवार को सुबह 9 बजे चुनाव प्रकिया शुरू हुई। जिसमें नामांकन,नाम वापसी के बाद पर्चो की जांच हुई। चुनाव प्रक्रिया के तहत प्रदेश अध्यक्ष सौरभ कुमार ने अपने कार्यकारणी का स्तीफा सौपा। निर्वाचन अधिकारी द्वारा दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक मतदान प्रक्रिया शुरू हुई। जिसमें कुल 310 मतों के सापेक्ष 254 सदस्यों ने मतदान किया । अध्यक्ष पद के लिए वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष सौरभ कुमार को 100 मत तथा निर्वतमान प्रदेश महामंत्री महेंद्र कुमार सिंह को 171 मत मिले। जिस पर महेंद्र नाथ सिंह को प्रदेश अध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया गया। इसके अलावा उपाध्यक्ष पद के तीन पदों के लिए कैप्टन वीरेंद्र सिंह, रामनरेश चौहान व ओमप्रकाश द्विवेदी को निर्वाचित घोषित किया गया। वही महामंत्री पद के तीन पदों के लिए डॉ संजय कुमार द्विवेदी, केजी गुप्ता व नरेश पाल सिंह निर्वाचित घोषित हुए। च।अन्य पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हुआ। जिसमें प्रदेश सचिव नागेश्वर सिंह,ऑडिटर के लिए हौसिला प्रसाद त्रिपाठी, संगठन मंत्री अजय भाटिया बने। कार्यकारणी के साथ सदस्यों के सापेक्ष पांच के द्वारा पर्चा दाखिल करने के चलते प्रदीप कुमार राय समेत 5 लोग कार्यकारिणी समिति के सदस्य निर्विरोध निर्वाचित घोषित किये गए। धन्यवाद ज्ञापन जिलाध्यक्ष वाराणसी राजकुमार तिवारी ने ज्ञापित करने के साथ उपस्थिति सभी सदस्यों को बाबा विश्वनाथ जी मन्दिर से प्राप्त भस्म भभूत की डिब्बी के साथ रुद्राक्ष की माला भेट किया।इस दौरान प्रदेश भर के 60 जिलों के जिलाध्यक्ष, जिला महामंत्री व प्रदेश पदाधिकारी उपस्थित रहे।

इस दौरान मंडलाध्यक्ष गोरखपुर जेपी गोविंदराव, मऊ सेअशोकश्रीवास्तव, प्रदीप राय, सरफराज अहमद, संजय तिवारी,आलोक तनेजा, अतुल कपूर,विपिन शाही, वीरभद्र प्रताप सिंह,पौहारी शरण राय,शैलेन्द्र सिंह,गजेंद्र सिंह, पंधारी वर्मा, संजय गुप्ता, सुधाकर मिश्रा, प्रफ्फुल चन्द्र त्रिपाठी, प्रवीण यादव,विजय शंकर चौबे,गुड्डू हाशमी, चंद्रप्रकाश सिंह,अनुराग जायसवाल, संजय तिवारी,स्वतंत्र गुप्त, विनोद सिंह, अयोध्या प्रसाद केशरवानी, सौरभ त्रिपाठी,प्रदीप सिंह, समेत प्रदेश व जिले के समस्त पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button