राज्य पुरस्कार सम्मान से सम्मानित आदित्य नारायण गुप्त का हुआ स्वागत ।
विनय मिश्र ,जिला संवाददाता।
बरहज, देवरिया।
शानदार विद्यालय हैं जय नगर no-2-आज स्कूल चलो अभियान के अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय जय नगर no-2 नगर क्षेत्र पर राज्य पुरस्कार से सम्मानित एवं जिले के सभी के प्रिय एआरजी आदित्य नारायण गुप्ता ने कहा कि नगर क्षेत्र का सबसे अनूठा विद्यालय एवं जिले का सबसे अनूठा लाइब्रेरी देख कर मन काफी आह्लादित हो जाता है जिसका श्रेय विद्यालय के प्रधानाध्यापक एवं उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष जय नारायण त्रिपाठी प्रिंस के काफी मेहनत का फल है आज बेसिक शिक्षा विभाग में जय नगर no-2 अपना अलग पहचान बनाए हुए है विद्यालय निपुण विद्यालय है यहां का वातावरण बहुत ही शानदार है उन्होंने बच्चों को पढ़ाया भी विद्यालय के सभी शिक्षक अर्चना त्रिपाठी शिक्षा मित्र,आशा यादव,आशा देवी,मंजू देवी एवं पूर्व अध्यापक आता मोहम्मद उपस्थित थे विद्यालय के प्रधानाध्यापक एवं उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष जय नारायण त्रिपाठी प्रिंस द्वारा राज्य शिक्षक पुरस्कार प्राप्त शिक्षक डाक्टर आदित्य नारायण जी का स्वागत किया बच्चे काफी प्रभावित हुए।