Azamgarh :दुष्कर्म का वांछित आरोपी गिरफ्तार

दुष्कर्म का वांछित आरोपी गिरफ्तार

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
वादिनी निवासी ग्राम थनौली थाना गम्भीरपुर जनपद आजमगढ उपस्थित थाना आकर लिखित प्रार्थना पत्र दिया कि दिनांक 01.04.25 को समय करीब 23.00 बजे विपक्षी विजय पुत्र मुक्खू, निवासी ग्राम थनौली, थाना गम्भीरपुर, जनपद आजमगढ द्वारा वादिनी के घर में घुसकर छेडखानी व दुष्कर्म करने तथा शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग जाने के सम्बन्ध में दाखिल प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना स्थानीय पर मु.अ.सं. 86/2025 धारा 64, 74,333,351(3) BNS बनाम विजय पुत्र मुक्खू निवासी ग्राम थनौली थाना गम्भीरपुर जनपद आजमगढ उम्र 32 वर्ष पंजीकृत किया गया था।
आज शनिवार को उ0नि0 योगेश सरोज द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु.अ.सं. 86/2025 धारा 64, 74,333,351(3) BNS बनाम में वांछित अभियुक्त विजय पुत्र मुक्खू, निवासी ग्राम थनौली, थाना गम्भीरपुर, जनपद आजमगढ को मुखबिर की सूचना पर समय करीब 11.10 बजे रानीपुर रजमों से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त को मा0न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button