जायंट्स ग्रुप ऑफ भिवंडी सहेली व्दारा नन्हे बच्चों के साइकिल प्रतियोता का किया आयोजन

Giants Group of Bhiwandi Saheli organized a bicycle competition for small children

हिंद एकता टाइम्स भिवंडी
रवि तिवारी
भिवंडी- भिवंडी शहर में जायंट्स ग्रुप ऑफ भिवंडी सहेली की ओर से नन्हे बच्चों की साइकिल स्पर्धा का आयोजन आरएसएस ग्राउंड एनईएस हाइस्कूल,ब्राह्मणआली भिवंडी में संपन्न किया गया। इस सायकल स्पर्धा में बढ़ चढ़ कर बच्चों ने भाग लिया।बच्चों के माता पिता नें आयोजको की जमकर तारीफ की। और भविष्य में ऐसे कार्यक्रम करने की सलाह दी।
उपस्थित बच्चों के माता पिता ने अपनी राय रखते हुए कहा कि मोबाईल के इस दौर में नन्हे बच्चों के लिए मैदानी खेल कूद में दिलचस्पी और शारीरिक तंदुरुस्ती बढ़नी चाहिए। इह लिए साइकिल स्पर्धा,सामाजिक कल्याण कारी योजनाओं के साथ साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन समय समय पर करना चाहिए। यह कार्यक्रम ३ से ५ साल के बच्चों के लिये आयोजित की गई थी। तकरीबन १२० नन्हे बच्चों ने इस “दो पहिया और तीन पहिया साइकिल स्पर्धा” में बड़े जोश के साथ बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया, जायंट्स ग्रुप ऑफ भिवंडी सहेली की ओर से उपस्थित सभी स्पर्धको को टी शर्ट, बिस्किट और फ्रूटी का वितरण किया गया।
जायंट्स ग्रुप ऑफ भिवंडी सहेली की ओर से विजेताओं को मेडल और सभी स्पर्धकों को प्रमाणपत्र दे कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर श्रीमती स्नेहा कुलकर्णी (मुख्याध्यापिका, दांडेकर स्कूल) मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थीं। अन्य गणमान्य व्यक्तियों में मितेश गोसरानी (प्राचार्य, ओसवाल डिग्री कॉलेज), गगन जैन, जीवराज नगरिया, यशवंती बिल्लावा, कुरैश मांडवीवाला, विनय पुजारी, दीपक डोडी, कल्पेश शाह, अली मेमन उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम कों सफ़ल बनाने के लिये खिलना शाह (अध्यक्षा, जायंट्स ग्रुप ऑफ भिवंडी सहेली), प्रियंका शर्मा (डी ए), रामानी पुजारी (प्रोजेक्ट चेयरपर्सन), पूनम केणी (पूर्व अध्यक्षा), सोनाली चैटर्जी (उपाध्यक्ष), रेणु जैन (उपाध्यक्ष), एडवोकेट अनिता भक्तवानी, आशा पुजारी, फरीदा खान, खदीजा, अम्बर आदी सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
खिलना शाह (अध्यक्षा) प्रियंका शर्मा (डी ए) रामानी पुजारी (प्रोजेक्ट चेयरपर्सन) (जायंट्स ग्रुप ऑफ भिवंडी सहेली) की और से सभी का धन्यवाद अदा किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button