भिवंडी: चांदनी लाजिंग बोर्डिंग में पुलिस की छापेमारी महिला समेंत दो लोग गिरफ्तार

Police raid in Chandni lodging boarding, two people including a woman arrested

हिंद एकता टाइम्स भिवंडी
रवि तिवारी
भिवंडी- भिवंडी शहर का चांदनी बार एंड रेस्टोरेंट हमेंशा अनैतिक वयापार के लिये हमेंशा सुर्खियों में बना रहा। शांतीनगर पुलिस व्दारा गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी करते हुए प्रदीप यादव और एक महिला पर मामला दर्ज कर लिया है। मुख्य अनैतिक कारोबारी प्रदीप यादव फरार हो गया है। पुलिस चांदनी बार में चल रहे अनैतिक व्यापार का भंडाफोड़ कर मुख्य आरोपी की तलाश कर रही है।शांतीनगर पुलिस ने तीन अप्रेल को दोपहर लगभग पौने दो बजे के आस-पास चांदनी बार एंड रेस्टोरेंट में छापा मारकर लड़कियों के दलाली का व्यापर करने वाले का भंडा फोड़ कर के प्रदीप यादव के साथ एक लड़की को संधिग्ध अवस्था में पाया। साथ ही एक और महिला को हिराशत में लेकर पुलिस पूंछ- ताछ कर रही है। साथ ही पुलिस ने लाज से ७ हजार १२० रुपया नगद भी बरामद किया है। इसके अलावां पुलिस को कुछ ऐसे प्रमाणिक कागजाद मिले हैं। जो इस अनैतिक कारोबार में और लोंगों के शामिल होने की पुष्टी करने और बडे़ रैकेट की ओर इसारा करता है। पुलिस अब उनकी तलाश में जुट गई है। कि इस नेटवर्कर में और कौन-कौन शामिल है। शांतीनगर पुलिस ने अनेतिक व्यापार निषेध अधिनियम १९५६ की धारा ४ व ५ के तहत मामला दर्ज कर लिया है। एस पूरे प्रकरण की देख रेख पुलिस निरीक्षक विनोद पाटील (प्रशासन) कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button