Bhiwandi:अवैध रूप से रह रही बंगला देशी महिला पर पुलिस की कार्यवाई
Police action on Bangladeshi woman living illegally
हिंद एकता टाइम्स भिवंडी
रवि तिवारी
भिवंडी – भिवंडी नारपोली पुलिस स्टेशन के हद में अवैध रूप मे बिना प्रमाण पत्र की रहने वाली महिला को नारपोली पुलिस ने गिरफ्तार कर पुंछ ताछ कर रही है। पुलिस व्दारा महिला के खिलाफ भारत देश में अधिनियम १९२० की धारा ३ व ४ के अलांवां विदेशी नागरिक अधिनीयम १९४६,की धारा १३ व १४ (अ) के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस को सूचना मिली थी कि कामतघर इलाके के ब्रह्मा नंद नगर ममें एक महिला संदेहास्पद तरीके से रह रही है। सूचना मिलने पर नारपोली पुलिस के जवानों ने ३ अप्रेल की शाम लगभग साढ़े चार बजे के आस पास घर नंबर १२१८ कमरा नंबर एक में छापेमारी करते हुए ३८ वर्षय फातिमा सिध्दिकी शेख नामक महिला को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार महिला से पूंछ ताछ के बाद पता चला है कि उक्त महिला के पास कोई भी भारतीय होने के दस्तावेज नहीं है। पूछ ताछ के दौरान यह पता चला कि महिला बंगला देश बांदुला जिला जाशोरे गांव की रहने वाली है। पुलिस अब इस बात की जांच में जुट गई है कि यह भारत में कैसै आई और क्या इसकी कोई मददगार है क्या? या किसी गिरोह से जुड़ कर भारत में रह रही है। इस मामले की जांच सहायक पुलिस निरिक्षक विजय कोली कर रहे हैं।