साई दर्शन को जानेवाले साईं भक्तों का टोल वसूली बंद किया जाए- विशु भाऊ म्हात्रेq

Toll collection for Sai devotees visiting Sai Darshan should be stopped - Vishu Bhau Mhatre

हिंद एकता टाइम्स भिवंडी
रवि तिवारी

भिवंडी- श्रीराम नवमी के पावन पर्व पर मुंबई,ठाणे,रायगड और अन्य साईं भक्त अपने ईलाकों से श्री साईं बाबा शिर्डी के दर्शन हेतु एक समूह बनाकर अपने आराध्य श्रीसाईं बाबा की पालकी लेकर जाते हैं। जिनकी संख्या हजारों में होती है। उनके पास अपना रसद मशाला ,सर न सामाग्री,व अन्य सुरक्षा हेतु सामग्री लेजाने के लिये वाहन होते हैं। उन वाहनो से टोल नाके पर टोल कर वसूल किया जाता है।
भिवंडी के वरिष्ठ समाज सेवक व पुर्व कृषी उत्पन्न बाजार समिति भिवंडी के अध्यक्ष विशु भाऊ म्हात्रे ने महाराष्ट्र शासन को एकविरा माता दर्शन व श्री साईंबाबा दर्शन के लिए जाने वाले भक्तों के वाहनो पर टोल ना लेने की मांग की है। तथा राम नवमी उत्सव के लिए शिर्डी स्थित साईबाबा दर्शन हेतु जाने वले भक्तों के वाहनो का महाराष्ट्र राज्य सरकार टोल माफी दे। इस तरह मांग को लेकर राज्य के मुख्य मंत्री देवेन्द्र फडणवीस और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button