Maharashtra news:अमन और शांती के साथ मनाया गया ईद का पावन पर्व हिंद एकता टाईम्स भिवंडी
The holy festival of Eid was celebrated with peace and tranquility Hindu Ekta Times Bhiwandi
रवि तिवारी
भिवंडी-भिवंडी शहर व ग्रामीण क्षेत्रों में मुश्लिम बाधुओं ने मस्जिदों में नमाज अदा की और अल्लाह से शांति अमन बनाये रखने के लिए दुआ मांगी। ठाणे आयुक्तालय के मार्ग दर्शन में भिवंडी पुलिस उपाउक्त मोहन दहिकर के आदेशानुसार कोटर गेट मस्जिद के पास सभी नमाजियों को गुलाब का फूल देकर स्वागत किया गया। फिर एक दूसरे के गले मिलकर बधाईयां दी। ईद का पावन पर्व अमन शांती पुर्ण व भाई चारे के साथ मनाया गया। सभी धर्म जति के लोंगों ने एक दूसरे के गले मिल कर शुभ कामना दी तथा मिष्ठान के रुप में सेवईयां खाई।
अमन व शांती का त्योहार ईद का पावन पर्व पर भिवंडी शहर व ग्रामीण क्षेत्रों में बडे़ ही उत्साह व शांती पुर्ण तरीके से मनाया गया। भिवंडी शहर में मुश्लिम बंधुओं ने प्रात:उठकर स्नान करने के बाद कोटर गेट मस्जिद, बागे फिर्दोश मस्जिद, चांद तारा मस्जिद, बंगला पुरा मस्जिद, शांती नगर मस्जिद, कल्याण रोड मस्जिद, अनेक मस्जिदों में नमाज अदा की। उसके बाद एक दूसरे के गले मिलकर बधाईयां दी। हिन्दू मुस्लिम सिख ईसाई स सभी धर्मों के लोग एक दूसरे के घर जाकर सेवईयां खाई, नाना प्रखकर के व्यंजनों के साथ सभी लोग स्वादिष्ट भोजनों का भी आनंद लिया। पुलिस प्रशासन व्दारा सभी नमाजियों को गुलाब का फूल देकर स्वागत किया गया।
ईद की बधाई देने के लिये भिवंडी के सांसद सुरेश म्हात्रे उर्फ बाल्या मामा, भिवंडी पश्चिम के विधायक महेश चौगुले, पुर्व महापौर विलास पाटील, पुर्व विधायक रुपेश म्हात्रे, कांग्रेस नेता दयानंद चोरघे, विधायक रईस शेख,कांग्रेस नेता पप्पू राका, पुर्व मंत्री तारिक फारुकी, सलाम शेख, सपा नेता रियाज गांव खालिद गुड्डू, परवेज खान, पत्रकार गनी खान, खान फकरे आलम, संपादक मूनीर अहमद, मतलुब सरदार, अहमद सिध्दिकी के अलावां जावेद फारूकी , सभी लोंगों नें ईद की बधाईयां दी।