टोरेंट पावर कंपनी व्दारा रोजा ईफ्तार पार्टी का आयोजन,देश को भेजा गया भाई चारा का संदेश
Organized Roja Iftar Party by Torrent Power Company, Bhai Chara message sent to the country
हिंद एकता टाइम्स भिवंडी
रवि तिवारी
भिवंडी -भिवंडी शहर व ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति करने वाली टोरेंट पावर कंपनी व्दारा रमजान के पवित्र माह में मुस्लिम भाईयों के लिये रोजा ईफ्तार पार्टी का आयोजन विगत १६ वर्षों से करती चली आ रही है।इस वर्ष भी बुधवार २६ मार्च २०२५ को भिवंडी अंजूरफाटा स्थित वातानुकूल बालाजी बैंक्वट सभागृह में रोजा ईफ्तार पार्टी का आयोजन कर पूरे देश में एकता और भाईचारे का शंदेश भेजने का कार्य किया है जो सराहनीय है। इस रोजा ईफ्तार पार्टी में भिवंडी शहर के सभी गणमान्य लोग, सभी प्रमुख राजनितिक दल, व सामाजिक संस्था के लोग, पुलिस प्रशासन के वरिष्ट अधिकारियों तथा मनपा के के सभी प्रमुख विभागों के अलावां सभी पावरलूम उद्योग एसोशिएशन के पदाधिकारियों के अलावां रोजे दार शामिल होकर रोजा ईफ्तार पार्टी का आनंद उठाया।
भिवंडी पावरलूम उद्योग नगरी जहां पर मुस्लिम समुदाय बाहुल्य ईलाके में रोजा रखने वालों की संख्या अत्यधिक होने के कारण लगातातार १६ वर्षों से भिवंडी मे विद्युत आपूर्ति करने वाली टोरेंट पावर कंपनी रोजा ईफ्तार पार्टी का आयोजन करती चली आ रही है। टोरेंट पावर कंपनी व्दारा आयोजित इस रोजा ईफ्तार पार्टी का उद्देश्य है कि भाई चारा और हिंदू मुश्लिम एकता बनी रहे। ताकि भिवंडी शहर का सभी लोग मिलजुल कर विकाश कर सके। रोजा ईफ्तार पार्टी के इस कार्यक्रम में भाजपा,कांग्रेस शिवसेना के दोनो गुट, और राकापा के दोनों गुट, आरपीआई, बहुजन समाज पार्टी के अलावां सामाजिक संस्था, पुलिस प्रशासन के अलांवा भारी संख्या मे रोजा रखने वाले मुस्लिम बंधुओं ने भाग लिया।और आने वाली ईद को भाईचारे के साथ मनाने की शुभ कामना भी दी। इस अवसर पर टोरेंट पावर की उपाध्यक्ष स्नेहल देसाई उपाध्यक्ष अभिजित काले, उपाध्यक्ष जीवन क्लर्क ,उपाध्यक्ष सुधीर देशमुख तथा पीआरओ चेतन बदियानी, जैसे वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। उपस्थित रोजा ईफ्तार पार्टी में शामिल लोगों को सैयद मुफ्ती मोहम्मद उजैफा कासमी ने रमजान का और रोजा ईफ्तार का महत्व समझाया उपस्थित अतिथियों ने टोरेंट पावर कंपनी की व्यवस्था की सराहना की। टोरेंट पावर कंपनी के पीआरओ चेतन बदियानी ने इलेक्ट्रॉनिक व प्रिंट मिडिया से बात करते हुए बताया की इस तरह के कार्यक्रम सामाजिक व मानवीय तथा सामुदायिक रिस्तों को मजबूत करते हैं।