तीन दिन के अंदर पांच बच्चों के लापता होने से मची खलबली
The disappearance of five children within three days caused chaos
हिंद एकता टाइम्स भिवंडी
रवि तिवारी
भिवंडी – भिवंडी में लगातार हो रही नाबालिक बच्चों के अपहरण की घटनाओं से पूरे ईलाके में सनसनी फैली हुई है। इस विषय को लेकर भिवंडी के गलियारों में नाना प्रकर की चर्चाएं होरही है। तीन दिन के अंदर पांच बच्चों के अपहरण की घटनाओं ने भिवंडी शहर व आस-पास के क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था पर सवालिया निशान खडा़ हो गया है? अगर आकडो़ंं की बात करे तो लगभग २० दिनो के अंतराल में दर्जन भर बच्चों के अपहरण का मामला प्रकाश में आया है। जो शहरियों को चिंतित कर रखा है।पुलिस की मानें तो १६ वर्षीय नाबालिक लड़का १९ मार्च की रात साढे़ नौ बजे घर से बाहर निकला था। परंतु वह अपने घर वापस नहीं आया। उसके परिजनों ने शांतीनगर पुलिस मेंं अपहरण का मामला दर्ज कराया है। दुसरी घटना भिवंडी के हलवा पाढा़ ईलाके का रहने वाला १६ वर्षीय नाबालिक लड़का १९ मार्च की शाम लगभग ७बजे के आस- पास घर से गायब हो गया। उसके परिजनों ने नारपोली पुलिस में गायब होने का मामला दर्ज कराया है। तीसरा मामला २० मार्च के दिन वलगांव की रहने वाली १७ वर्षीय नाबालिक लड़की सुबह नौ बजे घर से गायब हो गयी है। उसकी शिकायत परिजनों ने नारपोली पुलिस में मामला दर्ज कराया है।पुलिस तलाश में जुट गई है। इस घटना के पुर्व शांतीनगर पुलिस स्टेशन के अंतर्गत ९ वर्षीय बच्ची के अपहरण का मामला प्रकाश में आया था। परिजनो ने शांतीनगर पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कराया है। इसी तरह १७ मार्च को सुबह लगभग ४ बजे शक हिल होटल से एक १७ वर्षीय नाबालिक लड़के के गायब होने का मामला प्रकाश में आया है। इन सभी अपहरण की घटनाओं से शहर के लोंगो की चिंता बढा़ दी है। पुलिस प्रशान का मानना है कि कुछ घटना प्रेम प्रसंग के होने की आशंका जताई जा रही हैं।