Mumbai news:समाज सेवक विपिन कुमार दुबे का मुंबई के दिवा मे कई संस्थाओं ने किया स्वागत
रिपोर्ट/अजय उपाध्याय
मुंबई : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर बिपिन कुमार दुबे के बड़ी संख्या में लोगों ने बधाइयां दी है।
बता दें कि गरीबों के मसीहा विपिन दुबे अनाथ बेरोजगार लोगों की सदैव ही मदद किया करते हैं।उनका कहना है यदि कोई परेशान है तो उसकी मदद हम करेंगे हमारी कोशिश रहेगी तो भूखा ना सोए कई बार वृद्ध आश्रम में जाकर खुद वहां अपने हाथों से भोजन कराते हैं और उनके सुख-दुख में खड़े रहने का आश्वासन दिलाया है जो लोग अपने बुड्ढे मां-बाप को नहीं संभाल पाते हैं वह उन्हें वृद्ध आश्रम पहुंचा देते हैं इस तरह से किसी बेटे को नहीं करना चाहिए मां बाप भगवान स्वरूप है आज हम इस धरती पर हैं उनके आशीर्वाद से हर बात को भूलो भले मां बाप को मत भूलना।उन्हें बधाई देने वालों में संजीव तिवारी, विपिन तिवारी, दिनेश शर्मा रामकुमार बहुत सारे लोग शिव मंदिर में एकत्रित होकर स्वागत किया।