Jaunpur news:लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की धूमधाम से मनाई गई जयंती

रिपोर्ट-शमीम

मड़ियाहूं /जौनपुर।स्थानीय तहसील क्षेत्र के ग्राम गौरा बेलवा में सरदार बल्लभ भाई पटेल हमारे देश के लिए एक बहुमूल्य रत्न रहे हैं,आज उन्हीं के कारण देश अखंड और एकीकृत दिखता है। और उनके कार्यों की वजह से ही उन्हें लौह पुरुष कहा है, उक्त बातें मछलीशहर लोकसभा के सांसद बी पी सरोज ने गौरा बेलवा में भाजपा नेता पं राज कृष्ण शर्मा के आवास पर आयोजित जन्म जयंती कार्यक्रम के दौरान कही। उन्होंने कहा कि आज की वर्तमान सरकार भी सरदार पटेल जी के पदचिन्हों पर चलते हुए देश की एकता अखंडता और संप्रभुता के लिए काम कर रही है कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व जिलाध्यक्ष सुशील कुमार उपाध्याय ने सरदार पटेल को देश के लिए एक बहुमूल्य हीरा बताया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा मछलीशहर के जिलाध्यक्ष राम विलास पाल ने किया।इस अवसर पर बिनोद सेठ, चंद्र प्रकाश सिंह पप्पू,डा अजय सिंह, प्रधान संघ के व्लाक अध्यक्ष अमित सिंह, संजीव गुप्ता, सुमित चौरसिया,संजय चौरसिया, बंदना पटेल, ज्ञानेन्द्र चौहान,सभापति कन्नौजिया, अरूण सरोज, संतोष दूबे, विपुल सिंह अशोक पाण्डेय,जय प्रकाश सिंह संतोष बिंद,मटरु गौतम,ओम प्रकाश विश्वकर्मा,सुरेन्द्र विक्रम सिंह,राम आसरे प्रजापति , अरूण सरोज, ओम प्रकाश शर्मा सहित हजारों की संख्या में सम्मानित ग्रामीण और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।अंत में कार्यक्रम के आयोजक भाजपा नेता पं राज कृष्ण शर्मा ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button