आजमगढ़:भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद ने रचा चक्रव्यूह,लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा को घेरने की तैयारी
रिपोर्ट:लइक शेख
उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जनपद के फूलपुर के पास आजाद समाज पार्टी (काशीराम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि प्रदेश में बुलडोजर जाति, धर्म के नाम पर चल रहा है,मैं समझ रहा हूं।(اتر پردیش کے اعظم گڑھ ضلع میں پھول پور کے قریب آزاد سماج پارٹی (کاشیرام) کے قومی صدر چندر شیکھر آزاد نے کہا، “میں سمجھتا ہوں کہ ریاست میں ذات اور مذہب کے نام پر بلڈوزر کا استعمال کیا جا رہا ہے۔”
इसमें पुलिस की भी मजबूरी है,अगर अच्छा करेंगे तो सस्पेंट कर दिया जायेगा। पुलिस बेबस है। आज संविधान,,लोकतंत्र खतरे में है। देश के दलितों,,शोषितों, आदिवासी कमजोर वर्गों के लोगों को एक होकर बाबा डॉक्टर भीमराव आंबेडकर, मान्यवर काशीराम के अधूरे सपनों को पूरा करना होगा,वे रविवार को फूलपुर के पास डाक्टर लोहिया पार्क में संपन्न सामाजिक न्याय-संविधान बचाओ जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि देश के हालात ठीक नहीं चल रहा है लोकतंत्र संविधान को अब बचाना जरूरी हो गया है। कहा कि हम उनके अधूरे सपनों को हर हाल पूरा कर डॉक्टर भीमराव आंबेडकर के संविधान को नहीं बदलने देंगे सामाजिक न्याय संविधान बचाओ जनसभा का मतलब ही यही है कि सभी कमजोर वर्ग के लोगों को एक साथ होकर सत्ता पक्ष में बैठे ऐसे लोगों को कुर्सी से उतार कर फेंक दें। जिनसे देश को खतरा है। जब तक सत्ता का घमंड तोड़ेंगे नही तब तक हम छोड़ेंगे नहीं। प्रदेश के मुख्यमंत्री अब दलित सम्मेलन करना शुरू कर दिए है। वही दलित समाज को मार कर लटका दिया जा रहा है। इस पर मुख्यमंत्री के मुंह से एक शब्द नही निकला। मिट्टी को पांच बार सजदा करने वालो से आज उनसे सर्टिफिकेट मांगा जा रहा है। पूजी पतियों से कोई सवाल नही किया जा रहा है। शोषण हमेशा कमज़ोर का होता है। हमे एक जुट होने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि इसी जिले में अहरौला थाना क्षेत्र केएक गाँव है यहां मौर्या दंपति की हत्या कर दी गई। केशव प्रसाद मौर्य आए लेकिन आज तक घटना का खुलासा तक नही हुआ। फिर दुबारा केशव प्रसाद नही आए, उन्होंने कहा कि इस सम्मेलन में बिलंब से आने का कारण उनके साथ षडयंत्र रचा गया।उन्होंने बताया कि इसे लेकर डेढ़ घंटा लेट प्लेन उड़ने का आदेश दिया गया। जिससे की उनकी रैली कामयाब न हो सके। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष सुनील चितौड़, महासचिव डाक्टर मोहम्मद आकिब, अब्दुल्लाह खान, विनय, अवनीश निगम आदि लोग थे। अब्दुल्लाह खान ने आये हुए सभी कार्यकर्ता का आभार प्रकट किया।اس موقع پر ریاستی صدر سنیل چتور، جنرل سکریٹری ڈاکٹر محمد عاقب، عبداللہ خان، ونے، اوینیش نگم اور دیگر موجود تھے۔ عبداللہ خان نے آنے والے تمام کارکنوں کا شکریہ ادا کیا۔