Azamgarh:गया था पैसा कमाने घर लौट के आई लाश घरमे मचा कोहराम बच्चे हुए उदास,सैटरिंग मे दबकर मजदूर की मौत
He had gone to earn money but his body returned home, there was chaos in the house, children were sad, labourer died after getting crushed under the shuttering
रिपोर्ट:रोशन लाल
जानकारी के अनुसारआजमगढ़ जिला के जहानागंज थाना क्षेत्र के सुभाष चंद्र बोस नगर में बृहस्पतिवार की रात शटरिंग अचानक भरभराकर गिर गई। हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं परिवार में कोहराम मच गया है।जहानागंज थाना क्षेत्र के पद्मीनिया गांव निवासी दिनेश सरोज (37) राजगीर का काम करता था। इन दिनों वह जहानागंज क्षेत्र के वार्ड संख्या चार सुभाष चंद्र बोस नगर में छत ढलाई का काम कर रहा था। बृहस्पतिवार की रात में वह शटरिंग पर था। अचानक शटरिंग भरभराकर गिर गई। जिससे मजदूर दिनेश सरोज दब गया।मौके पर मौजूद लोगों ने घायल दिनेश सरोज को किसी तरह मलबे से बाहर निकाला और इलाज के लिए अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना से गांव में कोहराम मच गया। परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।