Azamgarh news:किशोरी को अगवा करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार
कप्तानगंज आजमगढ़।06.09.2022 को स्थानीय थाना पर शिकायत किया गया था कि दिनाँक 04.09.22 को समय करीब 11:00 बजे वादी की बहन को अभियुक्त राजू वर्मा पुत्र स्व0 राजाराम वर्मा ग्राम-रानीपुर थाना-कप्तानगंज जनपद-आजमगढ़ द्वारा बहला फुसला कर भगा ले गया है जिसके आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 266/2022 धारा 363/366 IPC का अभियोग पंजीकृत कर विवेचना उ0नि0 बेचू प्रसाद यादव द्वारा की जा रही थी। दिनांक 24.03.2023 को प्रभारी निरीक्षक कप्तानगंज राजेश कुमार सिंह मय हमराह ,उ0नि0 बेचू प्रसाद मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त राजू वर्मा को काशी करवट मोड़ से समय करीब 10:10 बजे गिरफ्तार कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।गिरफ्तार अभियुक्त का नाम राजू उर्फ राजीव वर्मा पुत्र स्व0 राजाराम वर्मा ग्राम रानीपुर थाना कप्तानगंज जनपद आजमगढ है।